चेनारी : थाना क्षेत्र अंतर्गत नायकपुर गांव से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि चेनारी थाना कांड संख्या 332/22,दिनांक 07.11.22, धारा 304 बी/34 भा०द ०वि ०के प्राथमिकी अभियुक्त नायकपुर गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र सर्वजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व में नायकपुर गांव में नवविवाहिता रिशु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद मृतिका के पिता शिवसागर थाना क्षेत्र के करुप निवासी दिनेश्वर सिंह के द्वारा पुत्री के मृत्यु के बाद ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के मामले में चेनारी थाने में मृतिका के पति, ससुर,भसुर व गोतिनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी,जिसमें उनके द्वारा बताया गया था की मोटरसाइकिल व 50 हजार नगद रुपए मेरी पुत्री से मांगा जा रहा था,जिससे वह परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बता दे कि चेनारी पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी।छापेमारी के दौरान मृतिका के पति सर्वजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उचित कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!