सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में सरकार ने क‍िया बड़ा बदलाव, करोड़ों क‍िसानों पर होगा सीधा असर

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी केंद्र सरकार की पीएम क‍िसान योजना के तहत रज‍िस्‍ट्रेशन करा रखा है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ से इस योजना में कुछ बदलाव क‍िये गए हैं. बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जुलाई 2023, 08:49 AM (5 जुलाई 2023) 327 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी केंद्र सरकार की पीएम क‍िसान योजना के तहत रज‍िस्‍ट्रेशन करा रखा है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ से इस योजना में कुछ बदलाव क‍िये गए हैं.

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

इन बदलावों का असर सीधे योजना के लाभार्थ‍ियों पर होगा. पीएम क‍िसान की 13वीं क‍िस्‍त का फायदा देश के 8.43 करोड़ क‍िसानों को म‍िला था. अब सरकार 14वीं क‍िस्‍त के पैसों को जल्‍द ही क‍िसानों के खाते में डीबीटी के जर‍िये ट्रांसफर करने वाली है. लेक‍िन सरकार ने इस क‍िस्‍त को जारी करने से पहले कुछ बदलाव क‍िये हैं.

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) में लाभार्थी का स्‍टेटस देखने का तरीका पूरी तरह बदल गया है. इसके अलावा सरकार की तरफ से पीएम किसान का मोबाइल एप्‍लीकेशन भी शुरू क‍िया गया है. इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस देखने का तरीका भी बदल गया है. अब यद‍ि आप बेनिफिशियरी स्टेटस देखना चाहते हैं तो इसके ल‍िए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत रहेगी.

फर्जीवाड़ा रोकने और ई-केवाईसी पूरा कराने के मकसद से कृषि मंत्रालय ने प‍िछले द‍िनों पीएम किसान मोबाइल एप को लॉन्च किया है. इस एप के माध्‍यम से फेस ऑथेन्टिकेशन से ई-केवाईसी पूरा क‍िया जा सकेगा. इस तरह ई-केवाईसी कराने पर आपको वन टाइम पासवर्ड (OTP) और फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं रहेगी. दूसरी तरफ सरकार पहले ही 13 क‍िस्‍त जारी कर चुकी है. लेक‍िन 14वीं क‍िस्‍त को लेकर क‍िसी तरह की आध‍िकार‍िक जानकारी नहीं दी गई है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि मोदी सरकार 15 जुलाई तक पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि, सरकार या कृष‍ि मंत्रालय की तरफ से इसको लेक‍िर किसी प्रकार की आध‍िकार‍िक जानकारी नहीं दी गई है.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!