शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: मुगलसराय पड़ाव मार्ग का प्लान व नक्शा, कहां 6 लेन और कहां पर केवल 4 लेन का प्लान

चंदौली| जिले की मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की एक बड़ी समस्या जल्दी ही दूर होने वाली है। अब मुगलसराय में चकिया तिराहे से लेकर पड़ाव तक सिक्स लेन की सड़क बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और इसके लिए 300 करोड़ से अधिक का बजट भी पास हो गया है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जून 2022, 06:59 PM IST (12 जून 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली| जिले की मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की एक बड़ी समस्या जल्दी ही दूर होने वाली है। अब मुगलसराय में चकिया तिराहे से लेकर पड़ाव तक सिक्स लेन की सड़क बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और इसके लिए 300 करोड़ से अधिक का बजट भी पास हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की प्रक्रिया कराई जा रही है। इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद मुगलसराय से पड़ाव तक की सड़क चौड़ी हो जाएगी और वहां के जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी आपको बता दें कि हाईवे बनने के पहले चंदौली से वाराणसी जाने के लिए मुगलसराय-पड़ाव का रास्ता ही मुख्य मार्ग था, लेकिन गंगा नदी पर बने राजघाट पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के बाद और मुगलसराय से लेकर पड़ाव के मध्य लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए इधर से लोग कम आया जाया करते थे।(चंदौली: मुगलसराय पड़ाव मार्ग)

चंदौली: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की बहन पूर्व जिला पंचायत मीना सिंह बेरोजगार युक्तियों को रोजगार देने की पालकी

लेकिन अब सिक्स लेन की सड़क पर जाने के बाद से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी और अच्छी सड़क होने के कारण लोग फर्राटा भरते हुए अच्छी सड़क पर यात्रा करते हुए वाराणसी पहुंच जाएंगे। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि पड़ाव चौराहे से लेकर सुभाष पार्क तक सिक्स लेन की सड़क का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन सुभाष पार्क सेलेकरवीआईपी गेट तक यह सड़क केवल चार लेन की होगी। लेकिन वीआईपी गेट से रेलवे ब्रिज तक 400 मीटर सिक्स लेन की सड़क बनेगी हालांकि इस दौरान सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ और नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। अधिशाषी अभियंता डीपी सिंह ने यह भी बताया कि सिक्स लेन सड़क की चौड़ाई 180 फीट होगी। वहीं दोनों तरफ 5 फीट चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क की दोनों तरफ नालियां भी बनेंगी। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाए जाने का प्लान है, ताकि लोगों को आने जाने में सहूलियत हो। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण से मुगलसराय के जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।(चंदौली: मुगलसराय पड़ाव मार्ग)

डीपी सिंह का कहना है कि पड़ाव से लेकर मुगलसराय तक सिक्स लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। नक्शे के हिसाब से सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सुभाष पार्क से रेलवे स्टेशन तक 4 लेन की सड़क बननी है। हालांकि इसकी चौड़ाई 2 मीटर बढ़ाने का प्रस्ताव है, लेकिन इस दौरान दुकानों को तोड़ने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इसके लिए कुल 328.28 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.