शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पिकअप और खड़ी ट्रक में हुई टक्कर, चालक गंभीर

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिले के मोहनिया स्थित एनएच 2 पर बंगाल से करैली लोड कर वाराणसी जा रही पिकअप की खड़ी ट्रक में टक्कर हो गई| हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया| घटना आज मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है, घ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 अप्रैल 2022, 01:40 PM IST (5 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:56 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिले के मोहनिया स्थित एनएच 2 पर बंगाल से करैली लोड कर वाराणसी जा रही पिकअप की खड़ी ट्रक में टक्कर हो गई| हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया|
घटना आज मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है, घायल पिकअप चालक आशीष कुमार वाराणसी के महागावा रोहनियां का बताया जा रहा है| (पिकअप और खड़ी ट्रक)

बताया जाता है कि इस भीषण हादसे में पिकअप के केबिन में सवार चालक बुरी तरह से फस गया था| घटना के बाद किसी अन्य ट्रक के चालक द्वारा रात्रि गस्ती कर रही मोहनिया थाने की पुलिस को सूचना दिया गया| सूचना मिलते ही रात्रि गश्त कर रही मोहनिया थाने की एसआई रूबी कुमारी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंची जहां फौरन एनएचआई को फोन कर घटनास्थल पर आने को कहा|

सूचना पर एनएचआई विभाग क्रेन व साथ में एंबुलेंस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद केबिन में बुरी तरह से फंसे चालक को बाहर निकाला गया| वहीं आनन-फानन में घायल चालक को मोहनिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया| (पिकअप और खड़ी ट्रक)

समय रहते घटनास्थल पर पहुंची एसआई रूबी कुमारी के कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों ने खूब सराहा| घटना को लेकर मोहनियां थाने की एसआई रूबी कुमारी बताती है कि एनएच 2 पर पिकअप की खड़ी ट्रक में टक्कर हो गई थी वही किसी अन्य ट्रक के द्वारा मुझे सूचित किया गया, जिसके बाद मैं घटनास्थल पर पहुंची जहां एनएचआई विभाग की मदद से घायल चालक को अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया| वहीं घायल को चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।