सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चिराग पासवान पर सांसद भाई प्रिंस राज का पर्सनल अटै’क, बोले- पेंडुलम हैं, इधर-उधर भटक रहा…

पटना डेस्क: चिराग पासवान इन दिनों बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए हैं। वह पिछले दिनों राजधानी पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिहार में चल रहे हर एक मुद्दे पर बातचीत की थी। जिसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने अपने बड़े भ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अप्रैल 2023, 07:10 AM (14 अप्रैल 2023) 104 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: चिराग पासवान इन दिनों बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए हैं। वह पिछले दिनों राजधानी पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिहार में चल रहे हर एक मुद्दे पर बातचीत की थी। जिसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने अपने बड़े भाई चिराग पासवान पर निशाना साधा है। यहां तक कि प्रिंस राज ने चिराग पासवान पर पर्सनल अटैक करते हुए उन्हें पेंडुलम बताया है और बीजेपी को बदनाम करने के भी आरोप लगाए हैं।

Lok Sabha Election Update: प्रधानमंत्री पद को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बढ़ाया पहला कदम, JDU ने कर दिया ऐलान!

दरअसल, प्रिंस राज ने चिराग पासवान पर हमला इसलिए बोला है, क्योंकि लोजपा अध्यक्ष (रामविलास) पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के इफ्तार पार्टी में पहुंच गए थे। इस बात को लेकर हमला बोलते हुए प्रिंस राज ने कहा कि चिराग पासवान पेंडुलम की तरह है, जो कभी इधर तो कभी उधर भटकते रहते हैं। साथ ही प्रिंस ने चिराग पासवान पर बीजेपी को बदनाम करने का भी आरोप मढ़ दिया है। इससे पहले भी कई बार प्रिंस राज चिराग पासवान पर निशाना साध चुके हैं। उन्होने चिराग पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अनुसूचित जाति विरोधी करार दे चुके हैं।

पशुपति पारस ने भी साधा था निशाना

बता दें, पिछले दिनों रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी चिराग पर निशाना साधा था। और उनके नाम पर भड़क गए थे। उन्होने कहा था कि चिराग पासवान की बात मत करो। हमारी बात करो, एनडीए की बात करो और अब उन्ही की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने भी चिराग पासवान को घेरा है।

बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

हम आपको बता दें, चिराग पासवान के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने भी कड़ा ऐतराज जताया था। लेकिन इस बात के बारे में बात करते हुए चिराग ने साफ कहा था कि वह वहां तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी से मिलने गए थे। क्योंकि उनकी लालू परिवार के साथ पारिवारिक संबंध भी है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!