गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा नल का जल

समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाई जा रही हर घर नल का जल योजना दम तोड़ रही है। कार्य शुरू हुए चार वर्षों के बाद भी प्रखंड में योजना को पूरा नहीं किया जा सका है।जिन वार्डों में कार्य पूर्ण हो भी गए हैं तो उनमें स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 फरवरी 2023, 06:59 PM IST (8 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाई जा रही हर घर नल का जल योजना दम तोड़ रही है। कार्य शुरू हुए चार वर्षों के बाद भी प्रखंड में योजना को पूरा नहीं किया जा सका है।जिन वार्डों में कार्य पूर्ण हो भी गए हैं तो उनमें से कुछ को छोड़कर अधिकांश जगह लोगों को नल का जल नहीं मिल पा रहा है।प्रखंड में पानी के लिए पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद लाभुकों को नल जल योजना का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है।भले ही प्रखंड प्रशासन जिला को इस योजना के तहत कार्य पूर्ण होने की कागजी खानापूरी कर अधिकांश वार्डों में कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी हो। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। इस योजना में नियमों की ताक पर रखकर सरकारी मापदंड की उपेक्षा कर कार्य की जानी आम बात रही है।इसका असर योजना की गुणवत्ता पर पड़ती दिख रही है।विकास योजनाओं में पदाधिकारी, कर्मियों व मुखिया जी के बीच कमीशन का खेल बदस्तूर रहा है, जिसका परिणाम है कि प्रखंड में यह योजना दम तोड़ रही है।अब प्रखंड में नए निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं,वहीं इस योजना से संबंधित अधिकांश पदस्थापित पदाधिकारी भी नये हैं। इन लोगों का कार्यकाल भी एक साल से अधिक हो गए।पर नल जल योजना के प्रति गंभीर नहीं हैं। ऐसे में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक नल जल योजना प्रखंड में सफल होती नहीं दिख रही है। हरदिया पंचायत के वार्ड 1, 9 , 6 , 7, 13और 8 में करीब दो साल से पानी सप्लाई बंद है, महरा पंचायत वार्ड 6 , 7 आदि में भी साल भर से पानी सप्लाई बंद है।वहीं जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 1,3 व 4 में भी वर्षों से पानी सप्लाई बंद है।इसी तरह की स्थिति कमोबेश हर पंचायत में है।

बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में तत्कालीन कुल 236 वार्डों वर्तमान के नगर पंचायत समेत करीब 184 वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति व शेष 52 वार्डों में पीएचईडी के द्वारा कार्य किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में पीएचईडी के द्वारा किये जा रहे कार्यों में अब तक आधे वार्ड में भी कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं।प्रखंड के हरदिया , महरा , विष्णुपुर क्योटहर , बंगरहट्टा , लिलहौल समेत अधिकांश पंचायत में नल जल योजना का बुरा हाल है। अति आवश्यक सूचना:- मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर या विज्ञापन प्रकाशित कराने और समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें, संपर्क नंबर:- 73229 31794, संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार ,मीडिया दर्शन ब्यूरो समस्तीपुर।