सामस्तीपुर/ताजपुर : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी के पत्र के आलोक में दो अक्टूबर को ताजपुर प्रखण्ड के मानपुरा पंचायत अंतर्गत गद्दोपुर पुस्तकालय भवन परिसर में गांधी जयंती मनाते हुए प्रथम विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया पूनम देवी ने की। इस दौरान महात्मा गांधी जयंती के अवसर द्वारा ग्राम स्वराज को साकार करने की कल्पना को साकार करने हेतु पंचायत के प्रत्येक घर, शाला, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम शाला, पीएचसी, सीएचसी, सामुदायिक केंद्र, आदि में नल जल प्रदाय योजनाओं द्वारा शुद्ध जल प्रदान करने के साथ-साथ पंचायत में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं के लिए ग्रामों की पेयजल योजनाओं का क्रियान्वयन, घरेलू कनेक्शन प्रदाय का कार्य, भू-जल स्त्रोतों के स्थायी करण का कार्य, गंदे जल के निपटान का कार्य, जल स्त्रोतों के गुणवत्ता परीक्षण कार्य के अंतर्गत फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता परीक्षण, योजनाओं का संचालन एवं संधारण का कार्य सुचारू रूप से करने पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव उपेंद्र राम अनुपस्थित रहे। उनके अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गयी। जानकारी देते हुए मुखिया पूनम देवी ने बताई कि पंचायत सचिव का रवैया पंचायत के प्रति ठीक नही है। पंचायत में उनका आना-जाना कभी कदाल हीं होता है। उनके इस रवैये के कारण पंचायत के विकास कार्यों में बाधा पहुंच रही है जिससे जनता में रोष व्याप्त है।मौके पर उप मुखिया दीपक कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक प्रणय कुमार,वार्ड सदस्य देवन राय, मुकेश पासवान, मो निराले, उदय कुमार ठाकुर, संजय कुमार, ललित कुमार सहित सभी जन प्रतिनिधिगन उपस्थित थे।(गांधी जयंती के अवसर)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!