गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

आधुनिक कृषि यंत्र के रखरखाव एवं उसके परिचालन के संबंधित कार्यक्रम का आयोजन

( समस्तीपुर/ पूसा):-डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित पंचतंत्र भवन के सभागार में आधुनिक कृषि यंत्र के परिचालन, मरम्मत व रखरखाव के विषय पर आधारित बिहार के समस्तीपुर ,मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण ,बेगूसराय ,खगड़िया ,स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 फरवरी 2023, 06:52 PM IST (8 फरवरी 2023) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 01:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

( समस्तीपुर/ पूसा):-डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित पंचतंत्र भवन के सभागार में आधुनिक कृषि यंत्र के परिचालन, मरम्मत व रखरखाव के विषय पर आधारित बिहार के समस्तीपुर ,मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण ,बेगूसराय ,खगड़िया ,सहित कुल 10 जिलों के एटीएम ,बीटीएम ,कृषि समन्वयक के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विवि के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अम्बरीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सोच है कि कृषि से जुड़े सभी यंत्रो का रखरखाव एवं उसकी मरम्मती का कार्य पंचायत स्तर पर ही कम लागत में किसानों को उपलब्ध हो। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल कर्मी से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए ज्ञान को किसानों के बीच रखें । उन्होंने कहा कि कृषि कर्मी के सहयोग से यंत्र के रखरखाव एवं मरम्मती के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कृषि कर्मी किसानों के लिए सेतु का काम करते हैं। अधिष्ठाता ने कहा कि कृषि के उपयोग में लाए जाने वाले आधुनिक कृषि यंत्र के रखरखाव का उत्पादन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एमएस कुंडू ने कहा कि कृषि यंत्रों का रखरखाव एक चुनौती जरूर है लेकिन किसान अगर दृढसंकल्पित होकर थोड़ा ध्यान अपने कृषि यंत्रों पर रखे, तो कृषि यंत्रों के चलने की अवधि काफी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान को समय- समय पर कृषि यंत्रों का ग्रीसिंग एवं सफाई पर ध्यान रखना चाहिए कार्यक्रम का संचालन व धन्यवादज्ञापन करते हुए डॉ. अनुपमा ने कहा कि खेतों में उपयोग करने के बाद किसानों को कृषि यंत्रों के हर भाग का गंभीरता से निरीक्षण करना चाहिए। अवसर पर रामाधार महतो, राघवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।