सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

विद्युत विपत्र सुधार हेतु शिविर का आयोजन

बिक्रमगंज/दावथ/सूर्यपुरा/संझौली(रोहतास)– सोमवार को बिक्रमगंज अनुमण्डल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के समस्याओं को समाधान करने को ले लगाया शिविर। विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायतों का हुआ निपटारा। सूत्रों से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 फरवरी 2023, 03:20 PM (13 फरवरी 2023) 66 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिक्रमगंज/दावथ/सूर्यपुरा/संझौली(रोहतास)– सोमवार को बिक्रमगंज अनुमण्डल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के समस्याओं को समाधान करने को ले लगाया शिविर। विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायतों का हुआ निपटारा।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार के निर्देश पर प्रत्येक गांवों में उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र सुधार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। जिसके आलोक में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज अंतर्गत प्रत्येक प्रशाखा में त्रुटिपूर्ण विद्युत विपत्र सुधार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार कराने हेतु उपभोक्ता पहुंचे। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राकेश प्रभाकर ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया, जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे उनका आवेदन पत्र ले लिया गया तथा 7 कार्यदिवस में सुधार कर दिया जाएगा। बिक्रमगंज अनुमण्डल क्षेत्र के

मानी एवं इंद्राथ, दावथ के जमसोना एवं बभमौल, संझौली के लक्ष्मीपुर , बगेया एवं चैता नर्वध, सूर्यपुरा के अगरेड़ में शिविर का आयोजन किया गया। शीर्ष कंपनी के निर्देश पर फरवरी माह में राज्य के 50 प्रतिशत गांवों में कैम्प लगेंगे तथा 50 प्रतिशत मार्च में कैम्प लगेंगे। कंपनी मुख्यालय के निर्देश के आलोक में प्राप्त शिकायतों के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि कैम्प स्थल पर ही अधिक से अधिक विपत्र सुधार कर दिया जाय। ऊक्त शिविर में बिजली बिल वसूली भी हुई, जिसमे बकाया बिजली बिलों का भुगतान भी प्राप्त किया गया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!