बिक्रमगंज(रोहतास)—महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार के निर्देश पर उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र सुधार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज अंतर्गत प्रत्येक प्रशाखा में त्रुटिपूर्ण विद्युत विपत्र सुधार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार कराने हेतु उपभोक्ता पहुंचे। सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राकेश प्रभाकर ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया, जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे उनका आवेदन पत्र ले लिया गया तथा 7 कार्यदिवस में सुधार कर दिया जाएगा। शीर्ष कंपनी के निर्देशानुसार इस माह राज्य के 50 प्रतिशत गांवों में कैम्प लगेंगे तथा 50 प्रतिशत मार्च में कैम्प लगेंगे। ऊक्त कैम्प में सभी प्रशाखा एवं अवर प्रमण्डल को भी शामिल किया गया है। कंपनी मुख्यालय के निर्देश के अनुसार प्राप्त शिकायतों के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि कैम्प स्थल पर ही अधिक से अधिक विपत्र सुधार कर दिया जाय। ऊक्त कैम्प में बिजली बिल वसूली भी होगी, जिसमे बकाया बिलों का भुगतान भी प्राप्त किया जाएगा।
कनीय विद्युत अभियंता के स्थानांतरण पर विदाई
———————————-
मीडिया दर्शन/संझौली(रोहतास)–
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा संझौली में कनीय विद्युत अभियंता संझौली के रूप में अपनी सेवा दे चुके दीपक कुमार को मंगलवार को स्थानांतरण के पश्चात विदाई दी गई।
दीपक कुमार के द्वारा बताया गया कि मैं अवर प्रमंडल बिक्रमगंज से जा रहा हूँ लेकिन बिक्रमगंज के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों के साथ व्यतीत की गयी यादें हमेशा याद रहेगी। अपने संबोधन में कहा कि मैंने एक टीम की तरह कार्य किया कब समय बीत गया पता ही नहीं चला। एम0आर0टी0 प्रमण्डल-2 के कनीय विद्युत अभियंता अविषेक कुमार यादव को संझौली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज के कर्मियों एवं कनीय विद्युत अभियंताओं के द्वारा दीपक कुमार के कार्यों का काफी सराहना की गयी। उक्त विदाई सह सम्मान समारोह में सहायक विद्युत अभियंता राकेश प्रभाकर, जेई अमित कुमार, प्रदीप प्रजापति, विकाश कुमार शर्मा, गजेंद्र कुमार, सहायक आईटी मैनेजर चंदन कुमार के साथ साथ उपस्थित कर्मी कृष्णा मिश्रा, आदिल खान, विकाश कुमार प्रभात, राहुल मिश्रा, अमृत कुमार आदि उपस्थित थे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!