सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सासाराम : 76वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के प्रांगण में किया गया झंडोत्तोलन

सासाराम : आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान रोहतास जिले के स्वतंत्रा सेनानी के परिजन,स्वयंसेवी संस्था, सबल टीम के सदस्य एवं अन्य स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 अगस्त 2022, 09:18 AM (15 अगस्त 2022) 156 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम : आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान रोहतास जिले के स्वतंत्रा सेनानी के परिजन,स्वयंसेवी संस्था, सबल टीम के सदस्य एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता,सभी विभागों के रेलवे कर्मचारी,निरीक्षक रेल पुलिस साथ टीम, थानाध्यक्ष रेल थाना सासाराम मय टीम, स्टेशन के सभी कुली, टैक्सी व ऑटो ड्राइवर, स्टेशन के सभी सफाई कर्मी, स्कूली बच्चे व आमजन की उपस्थिति में झंडोतोलन का कार्यक्रम को किया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी के परिजन, निरीक्षक आरपीएफ सासाराम व छोटे स्कूली बच्चों द्वारा उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में संक्षेप में बता कर सब के अंदर देश प्रेम का भाव भरकर उत्साहित किया।(रेलवे सुरक्षा बल सासाराम)

ALSO READ ...बिहार ने दिशा तय कर दी है,पूरे देश से भाजपा को भागना पड़ेगा : धीरेंद्र झा

वहीँ इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों को जलपान कराया गया। इस क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रांगण में बने सेल्यूटिंग बेस के पास सेल्फी लेने वालों की कतार लगी रही। सभी आगंतुकों को रेलवे सुरक्षा बल का मोनोग्राम जिस पर “यशो लभस्व” लिखा हुआ खूब पसंद आया और लोगों के द्वारा खूब तारीफ भी की गई। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ-साथ किए जा रहा सामाजिक प्रयासों को भी सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक आरके राय, प्रभुनाथ, सहायक उपनिरीक्षक साधुशरण,सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, एसके पांडे, प्रधान आरक्षी जी एन राय, जीएस तिवारी, सोमनाथ, आरक्षी बंसीलाल,मनोज कुमार सिंह, अविश कुमार शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!