गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: शहरों की तर्ज पर अब गांव में डोर टू डोर होगा कचरा उठाओ, तिलौथू प्रखण्ड के  इन्द्रपृरी से हुआ शुभारंभ

तिलौथू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तिलौथू प्रखण्ड के इन्द्रपृरी पंचायत में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए सभी वार्डों में ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा व हर घर डस्टबिन का वितरण बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रोहतास डीडीसी चंद्रशेखर आनंद व ड

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जुलाई 2022, 04:46 PM IST (27 जुलाई 2022) अपडेट: 24 अक्टूबर 2026, 10:00 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तिलौथू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तिलौथू प्रखण्ड के इन्द्रपृरी पंचायत में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए सभी वार्डों में ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा व हर घर डस्टबिन का वितरण बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रोहतास डीडीसी चंद्रशेखर आनंद व डेहरी एसडीएम समीर सौरभ, तिलौथू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार , अंचलाधिकारी कुमार भारतेंदु, मुखिया उमेश कुमार प्रखण्ड प्रमुख कामता सिंह ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर किया। डीडीसी चंद्रशेखर आनंद ने कहा कि सभी ग्रामीण स्वच्छता अभियान में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और पंचायत को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।(रोहतास: शहरों की तर्ज)

Read Also: कैमूर: आईटीआई डिप्लोमा धारक बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

कचरा उठाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर आप हमें या प्रखंड स्वच्छता समन्वयक से सम्पर्क कर सकते हैं। सूखा व तरल कचरा उठाव के लिए पंचायत के सभी वार्डों में एक-एक स्वच्छता मित्र को नियुक्त किया गया है। जिन्हें कचरा उठाव के लिए ई रिक्शा व साइकिल रिक्शा पंचायत की ओर से उपलब्ध कराया गया है। जो अपने वार्ड में हर घर से कचरा का उठाव करेंगे। मौके पर उपप्रमुख जोखन पासवान बीसी अखिलेश पांडेय , पंचायत सचिव राधे श्याम राम , सरपंच शेर बहादुर सिंह , उप मुखिया संतोष कुमार, वार्ड सदस्य पंकज उपाध्याय, शिक्षक अजय कुमार  भरत यादव समेत पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।(रोहतास: शहरों की तर्ज)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.