सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर एबीआर फाउण्डेशन एवं एबीआर किड्स फाउण्डेशन में हुआ गुरु गोष्ठी का आयोजन।

सासाराम : एबीआर फाउण्डेशन एवं एबीआर किड्स फाउण्डेशन में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के कौंसिल मेम्बेर्स ने अघोर मंत्र एवं गुरु वंदना से विधालय परिवार को ओतप्रोत किया। वरिष्ठ शिक्षिक नंदलाल शशी ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जुलाई 2022, 01:00 PM (12 जुलाई 2022) 721 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम : एबीआर फाउण्डेशन एवं एबीआर किड्स फाउण्डेशन में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के कौंसिल मेम्बेर्स ने अघोर मंत्र एवं गुरु वंदना से विधालय परिवार को ओतप्रोत किया। वरिष्ठ शिक्षिक नंदलाल शशी ने गुरु अघोरेश्वर भगवान राम, के जीवनी एवं कर्मक्षेत्र के उद्देश्यों से अवगत कराया । आगे उन्होंने गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरु अघोरेश्वर द्वारा स्थापित सर्वेश्वरी समूह एवं समाज के त्यक्त कुष्ठ रोगियों एवं समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, छुआ-छूत, फिजूलखर्ची जैसे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में उनके योगदान के बार में बताया।

ALSO READ ....पटना: इंडियन आइडल ऑडिशन पटना में 14 जुलाई को

वहीं शिक्षक उमेश ने गुरु अघोरेश्वर के उपदेशों की व्याख्या करते हुए उचित मार्ग पर चलने को कहा। बताया, हमें मानव मात्र को भाई समझना, नारी के लिए मातृत्व भाव व बालक बालिकाओं के विकास हेतु तथा समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

उक्त कार्यक्रम पर मौजूद विधालय सचिव डॉ0 पृथ्वीपाल सिंह ने बच्चों को शिक्षकों के प्रति सहज व सम्मान भाव रखने को कहा। साथ हीं बच्चों को उनके कर्तव्य के प्रति समर्पित होने को, गुरु की सर्वोत्तम सेवाभाव बताया। गुरु कि सार्थकता बताते हुए उन्होंने माता-पिता के प्रति अपनी सम्पूर्ण श्रद्धा समर्पित करने की बात कही | डॉ0 सिंह ने बच्चों को सदा सत्य बोलने, छल-कपट, धोखे, झूठ व गलत संगीति एवं सोच से खुद को दूर रखने के लिए संकल्प लेने को भी कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए धन्यवाद दिया ।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!