सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जदयू नेता के निधन पर मातमपुर्सी करने पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष, दी श्रधांजलि

नासरीगंज :- प्रखण्ड के मेदनीपुर गांव के जदयू के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी शिवदत्त सिंह उर्फ कलक्टर सिंह के निधन को लेकर उनके पैतृक निवास पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राम परिखा सिंह व महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष कपिल सिंह ने पहुंचकर म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जुलाई 2022, 11:43 AM (10 जुलाई 2022) 672 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नासरीगंज :- प्रखण्ड के मेदनीपुर गांव के जदयू के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी शिवदत्त सिंह उर्फ कलक्टर सिंह के निधन को लेकर उनके पैतृक निवास पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राम परिखा सिंह व महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष कपिल सिंह ने पहुंचकर मातमपुर्सी की।
उन्होंने इस मौके पर उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवदत्त सिंह एक नेता के अलावे एक शिक्षक भी थे। जिन्होंने समाज मे रहकर अपने कार्यो को बखूबी निर्वहन किया। उनके जैसे कर्मठ नेता को जदयू पार्टी हमेशा याद रखेगी। उनके चले जाने से हमने एक अच्छा नेता, समाजसेवी और शिक्षक को खो दिया। उनके निधन से समाज और जदयू पार्टी को भारी नुकसान सहना पड़ेगा।
वहीं जिलाध्यक्ष कपिल सिंह ने कहा कि ऐसे इंसान का इस दुनिया से जाना हम सभी के लिए दुखद है। उनके निधन से शिक्षा समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर व्यापत है। उनके निधन से समाज को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है। हम सभी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हैं। उनके निधन पर मातमपुर्सी करने वालों में जदयू नगर अध्यक्ष डॉ०अमरेंद्र, मुन्ना चौधरी, बबन सिंह, रूपेश गुप्ता,  सिकन्दर समेत कई लोग शामिल हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!