मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

15 अगस्त को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में गहन जांच अभियान चलाया गया

सासाराम । बुधवार को रेलवे स्टेशन सासाराम पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी व कमर्शियल विभाग द्वारा आने वाले 15 अगस्त को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त रुप से अभियान चला

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अगस्त 2022, 02:03 PM (10 अगस्त 2022) 201 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम । बुधवार को रेलवे स्टेशन सासाराम पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी व कमर्शियल विभाग द्वारा आने वाले 15 अगस्त को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त रुप से अभियान चलाते हुए पार्किंग में खड़ी गाड़ियों, स्टेशन परिसर में आने वाली चार पहिया गाड़ियां/ मोटरसाइकिल की चेकिंग की गई जिसमें सब कुछ सामान्य पाया गया।पार्किंग के संवेदक को निर्देशित किया गया कि जो भी गाड़ी निर्धारित समय से अधिक समय तक पार्किंग में खड़ी रहती है इसकी सूचना अविलंब आरपीएफ को सुनिश्चित करें ताकि आवश्यक कार्यवाही किया जा सके।साथ ही स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों को जागरूक किया गया कि गाड़ियों को निर्धारित जगह पर ही खड़ा करें।(15 अगस्त को लेकर)

पिछले सालों का प्रश्न पत्र एंव रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ने ही बीपीएससी परीक्षा का मूल मंत्र :-निशा

इसके साथ ही आरपीएफ व जीआरपी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आने जाने वाले यात्रियों व अन्य पर नजर रखते हुए सामानों की चेकिंग भी की जा रही है।सभी सुरक्षा बलों को एहतियात बरतने व संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।यात्रियों को बताया गया कि रेल में यात्रा के दौरान समस्या के समाधान हेतु रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 (टोल फ़्री) पर कॉल करने हेतु बताया गया।इस अभियान में उप निरीक्षक प्रभुनाथ, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र चौधरी,प्रधान आरक्षी भुनेश्वर राय,शोभनाथ, बबलेश मीना,जीआरपी स्टाफ, वाणिज्य विभाग से नंदकिशोर व उनके सहयोगी कर्मी मौजूद रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!