मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

OMG: घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, परीक्षा देने गई युवती हुई गायब

पटना डेस्क: एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की परीक्षा सेंटर से गायब हो गई। कहा जा रहा कि गुना में महाविद्यालय में एक अन्य युवती द्वारा दिए गए बुर्का को पहनकर लाड़ली आटो में बैठकर चली गई। इतना ही नहीं, ममेरी बहन को

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मई 2023, 01:02 PM (24 मई 2023) 672 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की परीक्षा सेंटर से गायब हो गई। कहा जा रहा कि गुना में महाविद्यालय में एक अन्य युवती द्वारा दिए गए बुर्का को पहनकर लाड़ली आटो में बैठकर चली गई। इतना ही नहीं, ममेरी बहन को संदेश भी छोड़ा कि जिस लड़के से शादी हो रही है, वह मुझे पसंद नहीं है। इधर, चाचा की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

UPSC Bihar Topper: बिहार के शुभम भी बने यूपीएससी टॉपर, 41वां रैंक लाकर किया परिवार का नाम रोशन

एक जानकारी के अनुसार धरनावदा थानाक्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को उसका पेपर था, तो अपने चाचा के साथ सुबह 11 बजे पेपर देने पीजी कालेज पहुंची।चाचा अपनी भतीजी को कालेज में उतारकर शादी के कार्ड बांटने शाढ़ौरा चले गए। लेकिन जब दोपहर दो बजे वापस कालेज पहुंचे, तो भतीजी गायब मिली। पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी ममेरी बहन को मैसेज किया कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, वह उसे पसंद नहीं है इसलिए वह घर छोड़कर जा रही है। कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि कालेज से गायब युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शादी के मंडप से दो बार लौटी दुल्हन, आखिरकर अंत में टूट गया रिश्ता!

वहीं, जब चाचा की अपनी भतीजी नहीं मिली, तो उन्होंने कालेज के सीसीटीवी कैमरों में देखा, तो एक युवती दोपहर 12.48 बजे बुर्का पहनकर कॉलेज से जाती हुई दिख रही है। कालेज में एक लड़की बुर्के में आई, जिसने उसे बुर्का दिया। इसके बाद भतीजी ने बुर्का पहना और दोनों एक साथ निकल गईं। कालेज से निकलकर वह हनुमान चौराहा पर पहुंची। यहां से उन्होंने आटो बदला और कैंट रोड तरफ चली गईं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!