गुरुवार, 24 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान   •   जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल   •   NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा   •   बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश   •   बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को मिला प्रशस्ति पत्र, जिला जज ने किया सम्मानित   •   तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, 173 घर चिह्नित; 55 भूमिहीन परिवारों को फिलहाल राहत   •   रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान   •   जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल   •   NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा   •   बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश   •   बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को मिला प्रशस्ति पत्र, जिला जज ने किया सम्मानित   •   तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, 173 घर चिह्नित; 55 भूमिहीन परिवारों को फिलहाल राहत   •  
राज्य राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

NH-139 के DPR को लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा

ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर NH-139 के DPR, औरंगाबाद के विकास और जमुई घटना में स्पीडी ट्रायल समेत कई मुद्दे उठाए।

M
mediadarshan admin संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 09:45 PM IST (5 घंटे पहले) अपडेट: 23 सितंबर 2026, 10:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद। जिले के विकास और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जिले की आधारभूत संरचना, सड़क विकास, कानून-व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान NH-139 के विकास और उसके डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को हस्तलिखित आवेदन सौंपा। विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सहयोगियों को आवश्यक निर्देश दिए और आगामी बैठक में इस विषय को रखने तथा NH-139 का डीपीआर तैयार कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि NH-139 औरंगाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। इसके विकास और आवश्यक सुधार से आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ व्यापार, रोजगार और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को भी गति मिल सकती है। उन्होंने सड़क से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर देखने का आग्रह किया।

जमुई घटना में स्पीडी ट्रायल की मांग

मुलाकात के दौरान जमुई में हुई घटना का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। विधायक ने घटना के दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के माध्यम से त्वरित न्यायिक कार्रवाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा औरंगाबाद जिले में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया तथा अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की सख्त नीति दोहराई।

मुलाकात के बाद विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष लगातार उठाया जाता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री स्तर से NH-139 के डीपीआर को लेकर दिए गए निर्देश के बाद इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी