मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गाजीपुर: अब तो मजहब कोई ऐसा भी चलाया जाय, जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए:गोपाल दास नीरज

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में महाकवि एवं प्रख्यात गीतकार गोपालदास नीरज जी की पुण्यतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जुलाई 2022, 09:53 AM (19 जुलाई 2022) 773 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में महाकवि एवं प्रख्यात गीतकार गोपालदास नीरज जी की पुण्यतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।(गाजीपुर: अब तो मजहब)

Read Also: भोज के पत्ता खेत मे चले जाने के कारण एक व्यक्ति की पीटपीट कर हत्या 

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नीरज जी हिन्दी के साहित्यकार,कवि,शिक्षक के साथ साथ महान गीतकार थे । वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें सरकार ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दो दो बार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया ।फिल्मी गीत लेखन के लिए उन्हें तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया । उन्हें पिछले समाजवादी पार्टी के शासन काल में मुख्यमंत्री अखिलेश जी ने भाषा संस्थान का अध्यक्ष नामित कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। । उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं के संसार का इतना बड़ा फलक था कि उनके चाहने वाले लोग आजीवन उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखेंगे । उनकी आवाज और गीत सुनने वालों के दिलो-दिमाग में उतर जाया करती थी, उनकी आवाज और गीतों में नशा शराब से भी ज्यादा था । उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार ने यश भारती सम्मान से भी सम्मानित किया था।(गाजीपुर: अब तो मजहब)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्त, विपिन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्रि्वनी श्रीवास्तव, सुधांशु,संदीप वर्मा,अमर सिंह राठौर, पियूष श्रीवास्तव,कौशल श्रीवास्तव, नन्हें,गप्पू, हिमांशु,प्रियांशु,हर्ष,आर्यन,नेहा,मेघा आदि उपस्थित थे । गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!