बेगूसराय : पिछले 3 सालों से लगातार जरूरतमंदों को भोजन कराने के अलावे रसोई टीम अन्य समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है। इसी क्रम में बीते दिनों टीम साईं की रसोई उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुशील नगर में इस भीषण गर्मी में बच्चों को राहत मिले इसके लिए बारह पंखें उपलब्ध कराएं। इसके पहले भी कई विद्यालयों में जरूरत की सामग्री टीम साईं की रसोई के द्वारा दी जा चुकी है।
रसोई टीम के सदस्य खाद्य मंत्री पंकज कुमार व ज्ञानी ने बताया कि सक्षम लोगों को वैसे विद्यालय के लिए आगे जरूर आना चाहिए। जहाँ बच्चे मन लगाकर पढ़ रहे हैं ,वैसे बच्चों को हरेक वो सुविधा मिलनी चाहिए जिसके वो हकदार हैं। खाद्य मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि सेना के अधिकारियों का साथ व सहयोग निरंतर मिलता रहा है जिस कारण रसोई टीम काफी कुछ कर पाती है। वहीं निखिल राज,अभिषेक व शंकर ने बताया कि आज के इस मुहिम में मेजर विकास,स्क्वॉड्रन लीडर हेमंत, मेजर भगत, कमांडर अजय सिंह का साथ मिला। ये लोग देश की रक्षा करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बेहतर अभिरुचि रखते हैं जिस बदौलत हमलोग ऐसे जरूरतमंदों की मदद कर पाते हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम पंडित,शिक्षक अपर्णा, शशिभूषण समेत अन्य शिक्षकों ने टीम साईं की रसोई के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रसोई टीम हमेशा मदद करने को तत्पर रहती है।इन युवाओं से और युवाओं को सीख लेनी चाहिए।श्री पंडित ने सेना के अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए रसोई टीम को सर्टिफिकेट से नवाजा।स्थानीय ग्रामीणों में भी इस बात को लेकर खुशी थी कि रसोई टीम के सदस्य लोगों से मदद लेकर बेहतर काम कर रहे हैं। मौके पर शिक्षकों में मुरारी,ध्रुव लाल,संजू कुमारी समेत अन्य व रसोई टीम के सदस्य खाद्य मंत्री पंकज कुमार, निखिल,अभिषेक,ज्ञानी,शंकर समेत अन्य मौजूद थे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!