सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Nitish Kumar: सीएम नीतीश की चुप्पी पर भड़के वरिष्ठ नेता, कहा- खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी…

Nitish Kumar: राहुल गांधी के मामले पर सीएम नीतीश कुमार को चुप्पी साधना काफी महंगा पड़ रहा है। आखिरकार लोग यही जानना चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार इन सभी मामलों पर चुप क्यों बैठे हुए हैं? इस बारे में जब जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 मार्च 2023, 12:59 PM (28 मार्च 2023) 183 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Nitish Kumar: राहुल गांधी के मामले पर सीएम नीतीश कुमार को चुप्पी साधना काफी महंगा पड़ रहा है। आखिरकार लोग यही जानना चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार इन सभी मामलों पर चुप क्यों बैठे हुए हैं? इस बारे में जब जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो वह काफी भड़क गए।

Sariya New Price: भवन निर्माण कराने वालों के लिए गुड न्यूज, सरिया और सीमेंट के दामों में आई भारी गिरावट

दरअसल, कुशवाहा बोले कि राहुल गांधी पर नीतीश कुमार क्यों नहीं बोल रहे है यह नीतीश जी से ना पुछिए..हमसे क्यों पूछ रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि यही नीतीश जी सब मुद्दों पर गरज-गरज कर बोलते थे। लेकिन आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर और राहुल गांधी के मामले में चुप रहते हैं। उनकी चुप्पी कुछ और अर्थ दे जाती है। सीएम नीतीश जी अजीब किस्म की स्थिति बना लिए हैं। नीतीश ने खुद अपने पैर में कुल्हाड़ी मार चुके हैं, इसलिए कमजोर हैं।

Akshara Singh on Akansha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा, जानिए क्या कहा

इसी के साथ कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की खटिया खड़ी हो चुकी है। पार्टी में जो कुछ भी बचा कुछा था, वह जब से अलग हुए हैं। वह भी खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार ऑपोजिशन का चेहरा बन सकते हैं क्या? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कुशवाहा ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी ने खुद यह कह चुके हैं कि ना वे सीएम बनेंगे और नीतीश जी पीएम।

बिहार में हथियार के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर बड़ी लूटपाट, मालिक को बनाया था बंधक!

वहीं, तेजस्वी को बिहार की जनता का आकलन पहुंच गया था, इसलिए ऐसा बोल गए। जब नीतीश जी के साथ रहने वाले लोग ही कह रहे हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। तो हमारे कहने से क्या होगा? अपने पार्टी के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में बहुत जल्दीबाजी नहीं है। जब होगा समय पर होगा। अभी इस पर किसी से बात नहीं हुई है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!