मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

फिर पलटी मारने की तैयारी में नीतीश कुमार! क्या तेजस्वी का प्लान भी नहीं आ रहा काम?

पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दो सत्ता पक्ष के दलों के बीच भी लगातार बयानबाजी हो रही है, जिससे पूरा माहौल खराब हो रहा है। राजद और जदयू भले साथ मिलकर सरकार चला रहे हों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2023, 02:36 PM (24 मार्च 2023) 230 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दो सत्ता पक्ष के दलों के बीच भी लगातार बयानबाजी हो रही है, जिससे पूरा माहौल खराब हो रहा है। राजद और जदयू भले साथ मिलकर सरकार चला रहे हों लेकिन दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग चलती रहती है। एक तरफ जदयू के नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार चलाने से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

बिहार: इश्क में रोड़ा बना बेटा तो मां ने करवा दी हत्या, सामने आया चौकाने वाला मामला!

वहीं, दूसरी ओर पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी के साथ हो जा रहे हैं. वहीं भाजपा लगातार इस बात को दोहरा रही है कि नीतीश की अब एनडीए में एंट्री संभव नहीं है, वहीं नीतीश भी साफ कह चुके हैं कि मर जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।वैसे सभी जानते हैं कि सियासत में कोई किसी का स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।

Rohini Acharya: लालू की बेटी रोहिणी ने राहुल गांधी को बताया ‘नासमझ’, अब क्या बिगड़ेगी RJD-Congress में बात?

बता दे पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने खुले मंच से ऐलान किया था कि उनके बाद बिहार की बागडोर तेजस्वी यादव संभालेंगे। लेकिन, बीजेपी का कहना है कि सीएम नीतीश यह सब दबाव में आकर बोला था। सीएम नीतीश के इस बयान से जेडीयू के कुछ नेता भी उनसे नाराज हो गए। यहां तक कि कुशवाहा ने पार्टी तक त्याग दिया। इसके बाद अब बीजेपी भी लगातार बयान दे रही है। सीएम नीतीश कुमार उनके परमानेंट दुश्मन नहीं है।जिससे यही संकेत मिल रहा कि भविष्य में सीएम नीतीश फिर से पलटी मार कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाएंगे या नहीं।

बिहार: मैकेनिक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

हम आपको बता दें, जहां एक तरफ यह सब हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई और ईडी लगातार लालू परिवार पर शिकंजा कस रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। जिस वजह से सीएम नीतीश कुमार काफी परेशान रहे हैं और चुप्पी साधे बैठे हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!