रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मुश्किलों में नीतीश सरकार: भाकपा-माले ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव और सीएम से की कई मांगे!

मुश्किलों में नीतीश सरकार: बिहार में आनंद मोहन की रिहाई पिछले दिनों हो गई है। जिसके बाद अब सत्तारूढ़ महागठबंधन में घमासान बढ़ता जा रहा है। भाकपा माले आनंद मोहन के रिहाई के बाद अब टाडा कानून लगाकर जिन दलित गरीबों को जेल में बंद कर दिया गया ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 अप्रैल 2023, 04:53 AM (28 अप्रैल 2023) 177 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुश्किलों में नीतीश सरकार: बिहार में आनंद मोहन की रिहाई पिछले दिनों हो गई है। जिसके बाद अब सत्तारूढ़ महागठबंधन में घमासान बढ़ता जा रहा है। भाकपा माले आनंद मोहन के रिहाई के बाद अब टाडा कानून लगाकर जिन दलित गरीबों को जेल में बंद कर दिया गया है, उन्हें रिहा करने की मांग कर रही है।

प्रेमि के घर दुल्हन के जोड़े में पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच हुई शादी

एक रिपोर्ट के अनुसार भाकपा माले ने पिछले प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उनकी मांग की थी कि टाडा कानून लगाकर जेल में बंद कैदियों और शराबबंदी कानून के तहत कैद दलित गरीबों की तुरंत रिहाई होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें जमीन और मकान देने का भी कानून बनाना चाहिए।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

वहीं माले का कहना है कि बिहार की महागठबंधन सरकार दलित-गरीबों के सवालों पर उदासीन है। बिहार में सबसे कम मनरेगा मजदूरी है, और वृद्धों-विकलांगों-महिलाओं का पेंशन भी सबसे कम है। भूख, गरीबी और कर्ज के दुष्चक्र में फंसकर आत्महत्याओं का दौर शुरू हो गया है, लेकिन ये सवाल सरकार की चिंता में शामिल नही है।

पति की शहादत के बाद पत्‍नी निशा कुल्‍हरी बनीं देश की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर

इसी के साथ आनंद मोहन की रिहाई का भी माले मुद्दा उठा रही है। माले ने कहा कि वह कैदियों की रिहाई में बिहार सरकार द्वारा की गई और पारदर्शी नीतियों और चुनिंदा लोगों की रिहाई का विरोध करती है। अगर आनंद मोहन की रिहाई हुई है तो 22 साल से सजा काट रहे टाडा बंदियों की भी तुरंत रिहाई होनी चाहिए। इसके अलावा शराब बंदी कानून के तहत जेलों में बंद गरीबों को भी रिहा करना चाहिए।।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!