शनिवार, 26 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच मुफ्त, 10 कीटनाशकों के अवशेष की होगी जांच   •   खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा   •   कुएं से किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच   •   गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, आज खुल सकते हैं रेडियल गेट; प्रशासन अलर्ट   •   दिल्ली में गूंजा हरपुर का धूसर जल प्रबंधन मॉडल   •   चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला   •   हरियाणा में फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच मुफ्त, 10 कीटनाशकों के अवशेष की होगी जांच   •   खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा   •   कुएं से किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच   •   गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, आज खुल सकते हैं रेडियल गेट; प्रशासन अलर्ट   •   दिल्ली में गूंजा हरपुर का धूसर जल प्रबंधन मॉडल   •   चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला   •  

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर नितिन नवीन ने किया श्रमदान, अंत्योदय के विचार को बताया प्रेरणास्रोत

नितिन नवीन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 03:44 PM IST (15 घंटे पहले) अपडेट: 26 सितंबर 2026, 04:56 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जयपुर, 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और पौधारोपण भी किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

नितिन नवीन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजस्थान से विशेष संबंध रहा है। धानक्या में उनके नाना का घर था, जहां उनके बचपन और शिक्षा का महत्वपूर्ण समय बीता। नवीन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ के विचारों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हीं विचारों की आधारभूमि पर भाजपा का संगठन आगे बढ़ा।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अंत्योदय का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सांसदों, विधायकों, निकाय प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्वच्छता अभियान के दौरान नवीन ने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सामर्थ्य के अनुसार श्रमदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महात्मा गांधी के विचारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।