सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: एक ही जगह मां की अर्थी सजी और बेटे के सिर सेहरा सजा, जब होनी के आगे बेबस हुआ परिवार

कोचस| बेहद ही दिल दुखाने वाली घटना सामने आई। बेटे की बारात निकलने वाली थी कि तभी मां की मौत हो गई। उसके बाद ना चाहते हुए भी एक तरफ  मां की अर्थी सजी और दूसरी तरफ बेटे की सिर सेहरा सजा। क्या है पूरा मामला आपको आगे बताते हैं। मां ने सपना देखा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2022, 01:49 PM (9 जून 2022) 219 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कोचस| बेहद ही दिल दुखाने वाली घटना सामने आई। बेटे की बारात निकलने वाली थी कि तभी मां की मौत हो गई। उसके बाद ना चाहते हुए भी एक तरफ  मां की अर्थी सजी और दूसरी तरफ बेटे की सिर सेहरा सजा। क्या है पूरा मामला आपको आगे बताते हैं। मां ने सपना देखा था कि बेटे की शादी होगी, घर में बहू आएगी लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बेटे की बारात निकलने से पहले मां की मौत हो गई।(रोहतास: एक ही जगह)

वैशाली: पत्नी के ननिहाल शादी समारोह में गया था युवक, अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी
उस बेटे पर क्या गुजरी होगी जब घर में एक तरफ मां की लाश पड़ी हो और दूसरी तरफ उसके सिर पर सेहरा सजाया जा रहा हो। रोहतास जिले के कोचस प्रखंड अंतर्गत गांव नरवर के सुशीला देवी की लंबी बीमारी(ब्लड कैंसर)से मृत्यु हो गई जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जाती है जो आशा कार्यकार्ता थी। पति चंद्रमा राम,बेट अमित कुमार राम एवं घर के परिजन की रो-रो कर बुरा हाल मंगल गीतों की जगह चीत्कार मच गई। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और गांव में मातम पसरा है। गांव वाले भी उन्हें ढांढस बंधाते हुए रोने लगते हैं। मुखिया पति मेजर साहब के सहयोग से गांव के बगल में शव को जलाकर बेटे अमित कुमार राम की बरात दिलदारनगर के लिए रवाना की गई।(रोहतास: एक ही जगह)
मुखिया प्रतिनिधि मेजर महेंद्र सिंह,विनोद कुमार यादव,सुग्रीम यादव,विकास मित्र विनोद कुमार,राजेश कुमार एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!