सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मंत्री समीर महासेठ एवं डॉक्टर शमीम अहमद ‘‘सुनवाई’’ करेंगे

पटना:- बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर राजद द्वारा चल रहे ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी 2023 को उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एवं विधि मंत्री डॉक्टर मो0 शमीम अहमद राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 फरवरी 2023, 04:43 AM (12 फरवरी 2023) 83 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना:- बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर राजद द्वारा चल रहे ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी 2023 को उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एवं विधि मंत्री डॉक्टर मो0 शमीम अहमद राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ‘‘सुनवाई’’ करेगें।

इस संबंध में प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि मंत्री से मिलने वालों को 14 फरवरी 2023 को राजद कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आवेदक स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराकर ही सुनवाई कार्यक्रम मे शामिल होंगे। जिनका रजिस्ट्रेशन होगा वो ही क्रमानुसार अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मंत्री द्वारा बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि सुनवाई कार्यक्रम निरंतर चल रहा है, और इसमें सैकड़ों लोगों की समस्याओं की सुनवाई और कार्रवाई हुई है।

एजाज ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं को मंत्रीगण से मिलकर अपने क्षेत्र से जुड़े जनसमस्याओं अथवा शिकायतों से उन्हें अवगत कराने के लिए आवश्यक संलग्नों के साथ लिखित में आवेदन देना है, उसी के अनुसार सुनवाई के बाद कार्रवाई की जायेगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!