शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिलकिस बानो-इंद्र कुमार मेधवाल को न्याय देने को लेकर माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर : बिलकिस बानो एवं इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय देने को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शनिवार को शहर के मालगोदाम चौक पर ईकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अगस्त 2022, 05:53 PM IST (27 अगस्त 2022) अपडेट: 23 अक्टूबर 2026, 06:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर : बिलकिस बानो एवं इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय देने को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शनिवार को शहर के मालगोदाम चौक पर ईकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. नारे लगाते जुलूस की शक्ल में माले कार्यकर्ता मुख्य मार्गों से गुजरकर स्टेशन चौक पहुंचा. जोरदार प्रदर्शन के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. जिला कमिटी सदस्य ललन कुमार, बंदना सिंह, राजकुमार चौधरी, अनील चौधरी समेत गंगा पासवान, डा० खुर्शीद खैर, सोनेलाल पासवान, अरूण राय, उमेश राय, रोहित कुमार पासवान, अशोक यादव, मो० अलाउद्दीन, रामलाल राम, जयंत कुमार आदि माले नेताओं ने आयोजित सभा को संबोधित किया.(न्याय देने को लेकर)
   अपने अध्यक्षीय भाषण में माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की आड़ में भाजपा की मोदी सरकार ने बिलकिस बानो के बलात्कारियों एवं उनके परिजनों के हत्यारे को रिहा करके लोकतंत्र को कलंकित किया है. आज पूरे विश्व में देश को अपमानित होना पड़ रहा है. बलात्कारियों को भाजपा, संघ द्वारा स्वागत करने वाला विश्व का पहला देश भारत बन गया है. यह देश के लिए अपमान की बात है.

रोहतास : चाचा-भतीजे की सरकार बनते जंगल शुरू – डॉ. मनीष 

   माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि    मोदी सरकार झूठमूठ का महिला एवं दलित हितैषी होने का नौटंकी बंद करे. अगर सरकार को थोड़ी- सी भी शर्म बचा हो तो बिलकिस बानो के रेपिस्टों एवं इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारे को जेल में बंद करे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें