सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, अब शादी की जिद्द पर अड़ी दो युवतियां!

पटना डेस्क: आजकल हमें सोशल मीडिया से जुड़ी हुई ऐसी कई खबरें सुनने को मिलती है, जिसे सुनने के बाद हमें यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों के बीच पहले तो इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया। अब दोनो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 अप्रैल 2023, 12:26 PM (7 अप्रैल 2023) 196 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आजकल हमें सोशल मीडिया से जुड़ी हुई ऐसी कई खबरें सुनने को मिलती है, जिसे सुनने के बाद हमें यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों के बीच पहले तो इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया। अब दोनों युवतियां एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गई हैं।

Patna Metro Project: पटना मेट्रो निर्माण को लेकर आई बड़ी ख़बर, इन स्टेशनों के निर्माण को लेकर पैसे हुए जारी

दरअसल, दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश के देवरिया और मुरादाबाद की रहने वाली हैं। गुरुवार को इस मामले को लेकर तरकुलवा थाने में घंटों पंचायत होती रही लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस ने देवरिया की युवती को समझा-बुझाकर उसके मां-बाप के साथ भेज दिया, जबकि मुरादाबाद की युवती को महिला थाने के सुपुर्द करते हुए उसके परिजनों को बुलाया गया है।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां,JDU विधायक के भाई के घर से मिला करोड़ों का शराब

इस घटना के बारे में जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक मुरादाबाद के सजावल थाना इलाके की रहने वाली युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक लड़की से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों में दोस्ती हो गई। पिछले दिनों तरकुलवा की युवती की मां ने जब उसके मोबाइल पर चैटिंग देखी तो दंग रह गईं। उन्होंने अपनी बेटी को डांट-फटकार लगाई। इससे नाराज होकर युवती तीन दिन पहले अपनी दोस्त से बात करने के बाद घर छोड़कर मुरादाबाद चली गई।

बिहार की स्नातक पास छात्राओं को इस महीने मिलेंगे 50 हजार रुपये, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

हालांकि, परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की। तरकुलवा पुलिस ने मोबाइल नम्बर के सहारे दोनों युवितयों से संपर्क किया और गुरुवार को थाने पर बुलाया। यहां पहले से ही देवरिया की युवती के परिजन और रिश्तेदार आए हुए थे। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने युवतियों को समझाने की कोशिश की पर दोनों एकसाथ रहने की कसमें खाते हुए आपस में शादी की जिद पर अड़ी रहीं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!