सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

लोकल फॉर वोकल, लोकल फॉर ग्लोबल: ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन आकर्षण का केन्द्र

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में लगाए गए बिहार पवेलियन वर्तमान में देश व दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इस पवेलियन में बिहार के विभिन्न जिलों में तैयार किए जाने वाले उत्पादों को प्रस्तुत क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 नवंबर 2022, 02:16 AM (17 नवंबर 2022) 87 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में लगाए गए बिहार पवेलियन वर्तमान में देश व दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इस पवेलियन में बिहार के विभिन्न जिलों में तैयार किए जाने वाले उत्पादों को प्रस्तुत किया गया है। पवेलियन का उद्घाटन उद्योग विभाग के विशेष सचिव एवं बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले उद्योग मेेले में बिहार के उत्पादों की काफी बिक्री होने की उम्मीद है। यहां पर राज्य के खादी के उत्पादों के अलावा हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ग्रामोद्योगी उत्पादों को बड़े पैमाने पर उतारा गया है। खादी उत्पादों में यहां पर कुर्ता, पायजामा, बंडी, कोट, चादर सहित कई उत्पाद लोगों को खूब लुभा रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में इस बार बिहार राज्य के पवेलियन को बेहद खूबसूरत और आकर्षक तरीके से सजाया और संवारा गया है, जिसे ब्लिसफुल बिहार का नाम दिया गया है। लोकल फॉर वोकल की थीम पर आधारित बिहार राज्य के पवेलियन की पहचान है। मधुबनी पेंटिंग्स ट्रेड फेयर में न सिर्फ सबका ध्यान खींच रही है बल्कि ट्रेड फेयर में आने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र भी बनी हुई है। बिहार के पवेलियन में आपको कागज पर की गई ₹100 से लेकर ₹15000 तक की मधुबनी पेंटिंग्स मिल जाएंगी। घर को सजाने के लिए बिहार की पारंपरिक कला का प्रयोग कर बनाई गई कई चीजें आपका मन मोह लेंगी। चाहे वह 3डी पेंटिंग्स हो या फिर टिकली आर्ट या मंजूषा। इस वर्ष बिहार पवेलियन का थीम लोकल फार वोकल एवं वोकल टू ग्लोबल रखा गया है। इस थीम के आधार पर बिहार के भागलपुर की सिल्क के वस्त्र, मधुबनी एवं दरभंगा के सूती वस्त्र, मिथिला चित्रकला, टिकुली चित्रकला, मंजूषा चित्रकला के कई उत्पाद मेला में उतारा गया है। इन चित्रों को न केवल देशवासी बल्कि काफी संख्या में विदेशी लोग भी पसंद कर रहे हैं। यहां पर बिहार की ग्रामोद्योगी सामग्री में घानी का तेल, स्थानीय उत्पादों से तैयार साबुन, अगरबत्ती, धूप, आचार, पापड़, बैग सहित कई उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बिहार पवेलियन में इस वर्ष स्टार्टअप को भी स्थान दिया गया है। इससे उनके उत्पादों को नया बाजार मिलने की उम्मीद की जा रही है। बिहार में स्टार्टअप का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत काम करने वाले उद्यमियों को भी मेले में प्राथमिकता दी गई है, इससे युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!