रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

 तेज गर्मी में नींबू का शिकंजा एवं शरबत बढ़ी मांग

डेहरी ऑन सोन।  गर्मी का मौसम आते ही  परंपरागत शीतल पेय पदार्थ बेचने वालों की दुकानें सज गई हैं। पूरे बाजार में नींबू की शिकंजी, कच्चे व  आम के शरबतों और लस्सी आदि की दुकानों पर इनके शौकीनों की खूब भीड़ लग रही है। परंतु नींबू के भाव में हुई ब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2022, 05:34 AM (5 मई 2022) 46 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

डेहरी ऑन सोन।  गर्मी का मौसम आते ही  परंपरागत शीतल पेय पदार्थ बेचने वालों की दुकानें सज गई हैं। पूरे बाजार में नींबू की शिकंजी, कच्चे व  आम के शरबतों और लस्सी आदि की दुकानों पर इनके शौकीनों की खूब भीड़ लग रही है। परंतु नींबू के भाव में हुई बढ़ोतरी स्वाद का जैका बिगड़ रहा है जहां तेज गर्मी में नींबू के डिमांड अधिक होती है वही मूल्य भी इसके आसमान छू रहे हैं 10 से 12 रुपये  प्रति पीस की दर से बाजार में नींबू बिक रहा है। इन शीतल पेयजलों की दुकानों पर जहां लोग प्यास बुझा रहे हैं वहीं मुंह का स्वाद भी बदल रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बाजार में बिकने वाले बोतल बंद शीतल पेय की अपेक्षा ये परंपरागत पेयजल ज्यादा फायदेमंद हैं।

  फलों का राजा कहे जाने वाले आम का उपयोग गर्मी के दिनों में लोग कई रूपों में करते हैं। कच्चे व पके आम से बने विभिन्न शरबतों का उपयोग इन दिनों बढ़ जाता है। कच्चे आम को पकाकर उसमें पुदीना, काला नमक, नींबू आदि मिलाकर पाना बनाया जाता है जिसकी खूब बिक्री इन दिनों देखी जा रही है। लोगों का मानना है कि कच्चे आम का पाना लू लगने से बचाता है। इसके अलावा इन दुकानों पर नींबू के शिकंजी की भी खूब मांग है। लोगों का कहना है कि नींबू का शरबत पीने से बार-बार प्यास नहीं लगती। इसके अलावा पके आम का शरबत भी लोगों की प्यास बुझा रहा है।

      जिले में आम के फल नहीं पकने के कारण दूसरे राज्य से पके हुए आम मंगाए जा रहे हैं। बेल, तरबूज, गन्ना व अन्य फलों का रस गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाता है। इन फलों के जूस का सेवन करने से गर्मी में लू लगने के अलावा कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इन दिनों खरबूज, तरबूज की मांग भी जोरों पर है। शहर के रामा रानी चौक पर नींबू की शिकंजी और शरबत बेचने वाले दुकानदार रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में उनकी दुकान चलती है। पिछले वर्ष  कोरोना  काल में अपनी दुकान बंद रखे थे और ईस वर्ष नींबू की कीमत उनकी कमाई को खा रही है फिर भी वह गर्मी है अच्छी कमाई किया लगाए हुए हैं।

Also Read …

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!