शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

न केवल प्रखर पत्रकार बल्कि संघनिष्ठ सिपाही थे दिवंगत ईश्वर

बेगूसराय : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संघनिष्ठ सिपाही सह पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष तेघड़ा, देवभूषण ईश्वर का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना के संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय ने गहरा दुख व्यक्त किया ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 दिसंबर 2022, 03:07 PM IST (1 दिसंबर 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 08:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेगूसराय : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संघनिष्ठ सिपाही सह पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष तेघड़ा, देवभूषण ईश्वर का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना के संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।डॉक्टर राय ने कहा कि श्री ईश्वर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सिपाही ही नहीं बल्कि एक समर्पित संगठनकर्ता, निर्भिक पत्रकार, शिक्षाविद एवं कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से मैं हतप्रभ हूं।
वही जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के अध्यक्ष उमानंद चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री ईश्वर के निधन से जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय काफी मर्माहत है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। साथ ही साथ अध्यक्ष ने कहा कि जब वे अनुमंडल अध्यक्ष थे तो हम प्रखंड सचिव थे। उन्होंने ही हमको संघीय कार्य सिखाया। जिला सचिव रणजीत कुमार ने कहा कि वे एक समाजिक सरोकार रखने वाले संघर्षशील व्यक्ति थे। उनके निधन पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के  उपाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद राय, श्याम नंदन सिंह,  कोषाध्यक्ष फैजुर रहमान, जिला संयुक्त सचिव डॉ सुदर्शन, डॉ अर्चना,  गणेश झा, अपूर्व घोष, परीक्षा अध्यक्ष मोहम्मद सलीम उद्दीन, परीक्षा सचिव सुधीर सिंह‌‌, डॉ मुकेश कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष बेगूसराय मिथिलेश कुमार झा, आदि ने शोक व्यक्त किया।

सासाराम : यात्री सुविधा से जुड़े पहलुओं का मंडल रेल प्रबंधक ने लिया जायजा

यहां अंकनीय है कि उनके पार्थिव शरीर को उच्च विद्यालय तेयाय, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघरा, ओमर उच्च विद्यालय तेघरा होते हुए अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ तेघरा लाया गया जहां पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के माननीय महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के सचिव रणजीत कुमार, संयुक्त सचिव सुशील कुमार चौधरी, अनुमंडल अध्यक्ष चिन्मय आनंद, अनुमंडल सचिव पंकज कुमार, प्रखंड सचिव तेघरा रवि कुमार , प्रखंड सचिव मनसुरचक ‌ धर्मेंद्र कुमार रामानंदन चौरसिया,राजा राय सहित दर्जनों शिक्षकों ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का झंडा एवं माला समर्पित किया गया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करे