मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Land For Job Scam: मुश्किलों में फंसा लालू परिवार, ED और CBI के सामने पेश होंगे तेजस्वी और मिसा भारती!

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आज शनिवार को एक तरफ जहां लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर ईडी आज लालू प्रसाद यादव की स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मार्च 2023, 07:10 AM (25 मार्च 2023) 316 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आज शनिवार को एक तरफ जहां लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर ईडी आज लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और सांसद मिसा भारती से भी पूछताछ करने वाली है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मोदी सरकार का तोहफा, महिलाओं को बड़ी राहत, उज्ज्वला योजना के लिए बने नए नियम

दरअसल, मीसा भारती के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने प्राथमिकी दर्ज कर रखी है। इसके साथ ही इनके आरोप पत्र भी दायर किया गया है। संपत्ति को खरीदने के लिए भारी मात्रा में नकदी और अवैध धन के मामले में पूछताछ के लिए मीसा भारती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर तलब किया है।

बिहार में जीजा ने दिया साली को शादी का ऑफर, मना करने पर पत्नी के साथ उसे भी पिलाया जहर

बता दें, मीसा को ईडी कार्यालय में हाजिर होकर सवालों के जवाब देने हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन इस घोटाले में धन शोधन की जांच ईडी कर रही है। इससे पहले पिछले साल जुलाई और दिसंबर महीने में भी ईडी ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक मीसा भारती पर इसी घोटाले से अर्जित राशि से दिल्ली के बिजवासन में प्रापर्टी खरीदी थी।

Land For Job Scam: CBI करेगी पूछताछ 

हम आपको बता दें, तेजस्वी यादव को सीबीआई की तरफ से तीन बार समन जारी हो चुका है। लेकिन वह किसी ना किसी कारण की वजह से उपस्थित नहीं हो पा रहे थे। लेकिन आज सीबीआई के सामने पेश होकर सभी सवालों का जवाब देंगे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!