सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Lalu Prasad Yadav Statement: ED रेड पर लालू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 15 घंटे तक गर्भवती बहू को बैठाया..

Lalu Prasad Yadav Statement: लैंड फॉर जॉब मामले में फंसे लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बिहार में बढ़ती जा रही है। सीबीआई से लेकर ईडी की टीम लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटियों के घरों पर छापेमारी कर चुकी है और उन्हें पैसे भी मिले हैं। इ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मार्च 2023, 04:52 AM (11 मार्च 2023) 269 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Lalu Prasad Yadav Statement: लैंड फॉर जॉब मामले में फंसे लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बिहार में बढ़ती जा रही है। सीबीआई से लेकर ईडी की टीम लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटियों के घरों पर छापेमारी कर चुकी है और उन्हें पैसे भी मिले हैं। इसके साथ ही इस पूरे पर अब लालू ने बयान जारी कर दिया है, क्योंकि बात अब उनकी बेटियों और गर्भवती बहू तक पर आ गई है।

Shweta Sharma Bikini Pics: बिकिनी में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा का जलवा, डांस का विडियो वायरल

गौरतलब है कि लालू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भाजपा पर निम्न स्तर की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है। लालू ने ट्वीट में लिखा – “हमने आपात काल का काला दौर भी देखा है हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधू को भाजपाई ED ने 15 घंटे से बैठा रखा है। इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी”।

Lalu Prasad Yadav: RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की बढ़ी मुश्किलें, तीन बेटियों पर ED ने कसा शिकंजा!

Lalu Prasad Yadav Statement: लालू ने किए दो ट्वीट

वहीं लालू ने दूसरे ट्वीट में लिखा – “संघ और भाजपा के विरोध में मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और आगे भी रहेगी। इनके सामने मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा”।

बड़ी ख़बर: मुश्किल में महागठबंधन सरकार! लालू के घर पड़ा छापा, सीएम नीतीश और उनके मंत्रियों ने साधी चुप्पी!

हालांकि, इस मामले को लेकर कहा जा रहा कि लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री हुआ करते थे, तब उन्होंने रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी देने के बदले जमीन हासिल की थी और उसे अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर रजिस्ट्री भी कराई थी। सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!