गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

भाजपा पर भड़के लालू प्रसाद यादव, कहा – पिछड़ों की गणना से डरती है BJP, जनता समझ चुकी है चालाकी….

पटना डेस्क: बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर पटना हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। जिसके बाद अलग-अलग पार्टियां इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले कहा कि उन्हें नहीं समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार कोर्ट ने इस पर स्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2023, 03:06 PM IST (5 मई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर पटना हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। जिसके बाद अलग-अलग पार्टियां इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले कहा कि उन्हें नहीं समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार कोर्ट ने इस पर स्टे क्यों लगाया है। अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस पूरे मामले में बयान दे दिया है।

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा। BJP बहुसंख्यक पिछड़ों की गणना से डरती क्यों है? जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है। देश की जनता जातिगत जनगणना पर BJP की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है।

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा मोचा चक्रवात, बिहार में भी दिखेगा असर, 19 जिलों में अलर्ट जारी

वहीं, लालू यादव से इस ट्वीट से बिहार की सियासत पहले से और अधिक गर्म होने वाली है। लालू फिलहाल बिहार में हैं और कुछ दिन पहले ही वो पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और विधान पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें आगे की राजनीति को लेकर टास्क दे चुके हैं। इसके बाद जब अब उनकी पार्टी जाति आधारित गणना पर रोक को लेकर क्या रुख रखेगी लालू यादव ने अपने ट्वीट के जरिये बता दिया है।

मंडप में आकर पुलिस ने रोकी शादी, दुल्हन को ले गई साथ, मायूस दूल्हा और बारात वापस लौटे!

हम आपको बता दे, जाति आधारित गणना पर रोक लगने के बाद बीजेपी ने खुशी जताई थी। उनका कहना था कि राजद और सीएम नीतीश कुमार ने कोर्ट के सामने सही तथ्य पेश नहीं किए थे, जिस वजह से कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया है।