सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Lalu Prasad Yadav: तेजप्रताप यादव का ऐलान, लालू प्रसाद यादव के आने से होगा बीजेपी का सफाया

Lalu Prasad Yadav: राजद कार्यकर्ताओं के लिए आज बड़ी खबर सामने आई है, जहां लालू प्रसाद यादव जल्द राजधानी पटना लौटने वाले हैं। जिसके बाद अब लालू प्रसाद यादव के बेटे और वन जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान दिया है।  

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अप्रैल 2023, 12:59 PM (27 अप्रैल 2023) 524 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Lalu Prasad Yadav: राजद कार्यकर्ताओं के लिए आज बड़ी खबर सामने आई है, जहां लालू प्रसाद यादव जल्द राजधानी पटना लौटने वाले हैं। जिसके बाद अब लालू प्रसाद यादव के बेटे और वन जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान दिया है।

Janhvi Kapoor New Hot Pics: देखिए ग्रीन ड्रेस में जान्हवी कपूर का स्टनिंग अवतार, कैमरे के सामने दिए एक से बढ़कर एक पोज़

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह कहा है कि सामाजिक न्याय के भगवान लालू प्रसाद यादव बिहार आ रहे हैं। जब लालू जी बिहार आएंगे तब बीजेपी का सफाया हो जाएगा। यह मैं भविष्यवाणी करता हूं। लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गरीबों का मसीहा लालू प्रसाद यादव बिहार आ रहे हैं।

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

वहीं, जब मीडिया ने उनसे पूछा कि विपक्ष का कहना है कि लालू के बिहार आने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। वे बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे? इसके बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेज-तेजस्वी बिहार में आएं तो विपक्ष का सफाया हो गया। अब लालू जी बिहार में आएंगे तब बीजेपी का सफाया हो जाएगा। फिर मीडिया ने तेज प्रताप से कहा कि बीजेपी कह रही है कि लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचारियों के कैप्टन हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। तेजप्रताप ने कहा कि लालूजी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह भ्रष्टाचारियों के कैप्टन हैं।

बिहार में नीतीश कुमार पर हावी हो रहे हैं तेजस्वी यादव और राजद, इन 3 फैसलों से मिला संकेत

हम आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका सिंगापुर में इलाज तक हुआ है। इसके बाद अब वह राजधानी पटना लौट रहे हैं। उनके पटना लौटने से पूरे परिवार से लेकर पार्टी में भी खुशी का माहौल है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!