शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गाजीपुर : जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल संचारी रोगों की झील

जखनियां गाजीपुर l यूं तो संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पिछले माह बडे़ पैमाने पर अभियान चलाया गया था। सफाई के साथ ही दवाओं के छिड़काव का भी दावा किया जा रहा है,लेकिन यहां चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। जखनियां सामुदायिक स्वा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 अगस्त 2022, 07:45 PM IST (7 अगस्त 2022) अपडेट: 29 अक्टूबर 2026, 09:46 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जखनियां गाजीपुर l यूं तो संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पिछले माह बडे़ पैमाने पर अभियान चलाया गया था। सफाई के साथ ही दवाओं के छिड़काव का भी दावा किया जा रहा है,लेकिन यहां चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल ही गंदा पानी भरा है। घरों व कालोनियों से निकलने वाला गंदा पानी झील जैसा मंजर प्रस्तुत कर रहा है। ऐसे में समूचे बाजार क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नहीं दिख रहा असर।मानसून के दौरान संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया था।तथा 16 से 31जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया था। इसके तहत लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश शासन ने दिए थे।

हाजीपुर : महंगाई के विरोध में देसरी में कांग्रेसियों ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन

आशा बहनों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बेसिक शिक्षा के शिक्षकों,नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सहित 15 विभाग इस अभियान में लगे थे। स्वास्थ्य महकमा अभियान का नोडल विभाग है।अभियान का असर केवल कागजों तक सीमित रहा।सीएचसी कार्यालय के आसपास हुआ जलभराव और फैली गंदगी इसकी पुष्टि कर रही है। मच्छरों की भरमार, सांस लेना मुश्किल हो गया है।यहां रहने वाले लोगों को जलभराव से संकट का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी न होने से मच्छरों की भरमार है। इलाके में डेंगू व मलेरिया जैसे रोग पांव पसार रहे हैं।सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बजबजाती नालियों से भीषण दुर्गंध उठती है।सांस लेना मुश्किल हो गया है।बरसात होने पर पूरा बाजार में जलभराव हो जाता है। कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने कहा कि इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.