सोनवर्षा लक्ष्मीनारायण तोतद्री मठ में कृष्णजन्माष्टमी की धूमरही!
मीडिया दर्शन चरपोखरी( भोजपुर) ।चरपोखरी :प्रखंड के सोनवर्षा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तोतद्री मठ में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पहले दिन से ही धूम मची हुई हैं।जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम के प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मंदिर के प्रकांड वि
चित्र: Media Darshan फ़ोटो / विशेष संवाददाता | प्रतीकात्मक
मीडिया दर्शन चरपोखरी( भोजपुर) ।चरपोखरी :प्रखंड के सोनवर्षा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तोतद्री मठ में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पहले दिन से ही धूम मची हुई हैं।जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम के प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मंदिर के प्रकांड विद्वानों के द्वारा विधिवत रूप से भगवान गिरधर गोपाल की पूजा अर्चना की जा रही है !इसको लेकर पूरे मठको रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया था! इसकी भव्यता देखते ही बन रही है! 7 सितंबर से शुरू हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव में बुधवार को देर रात श्री कृष्ण भगवान का छठीहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ! भोजपुर जिला ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु भक्तों का आगमन शुरू हो गया है! सुबह से ही महिलाएं सोहर गा रही हैं! वहीं स्थानीय कलाकारों के द्वारा देर रात भजन संध्या की भी प्रस्तुति की जाएगी! मठ के मठाधीश स्वामीरंगनाथाचार्य जी महाराज की निर्देशन में चल रहे
इस महोत्सव में हर रोज कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है! वही श्रद्धालु भक्तों के लिए हर रोज भंडारे का आयोजन किया जा रहा है! वही छठिहार को लेकर आज विशेष तरह की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में की गईहै! वही श्री अयोध्या धाम हनुमान किला से पीठाधीश्वर श्री अर्जुन शास्त्री जी महाराज श्री अयोध्या धाम मंगल भवन पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज श्री साकेत पुरी संत निवास के पीठाधीश्वर श्री महंत जनार्दनाचार्य जी महाराज एवं देश के विभिन्न तीर्थ क्षेत्र से आए हुए संत महात्मा की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न होगा !वही महाराज श्री ने इस कार्यक्रम में सभी भक्तों को शामिल होने का आमंत्रित किया है!छठी हार के साथ 6 दिनों से चल रहे हैं इस महोत्सव का विधिवत रूप से गुरुवार को समापन हो जाए इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी! आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों को संस्था द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया!
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!