गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कैमूर-घर से विधालय पढ़ाने जा रहे मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, 1 दर्जन घायल

कैमूर-घर से विधालय पढ़ाने जा रहे मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, 1 दर्जन घायल कैमूर|मीडिया दर्शन| कैमूर ज़िले के भभुआ मोहानिया पथ पर आज प्रातः एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें विद्यालय जा रहे एक शिक्षक की मौके पर ही मौत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मार्च 2022, 12:53 PM IST (2 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:21 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर-घर से विधालय पढ़ाने जा रहे मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, 1 दर्जन घायल

कैमूर|मीडिया दर्शन| कैमूर ज़िले के भभुआ मोहानिया पथ पर आज प्रातः एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें विद्यालय जा रहे एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, हादसा इतना दर्दनाक था कि यात्री बस मोटरसाइकिल पर सवार शिक्षक को कुचलते हुए आगे जा कर सड़क किनारे गड्ढे में टेढ़ी हो गई, जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार भभुआ में किया जा रहा है| बस वारणसी से भभुआ आ रही थी|

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शिक्षक के शव को अपने कब्जे में कर एम्बुलेन्स द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया, दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, शिक्षक की पहचान मारिचाव गाँव निवासी राधा रमन सिंह पिता कमला प्रसाद सिंह उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई| बताया जाता है कि शिक्षक मोहानिया में ही मकान बना कर रह रहे थे|

बताया जाता है कि शिक्षक मोहानिया से अपने विधायलय जाने के लिए निकले थे जैसे ही वह भभुआ मोहानिया पथ पर मारिचाव गेट के पास पहुंचे और मारिचाव कि ओर मुड़ने की कोशिश किए तभी वाराणसी से मोहानिया होते हुए भभुआ आरही हंसराज बस की चपेट में आगए| बताया जाता है कि बस की गति इतनी तेज थी कि बस भी स्वतः शिक्षक और मोटरसाइकिल को कुचलते हुए आगे जा कर खड्ड में जा गिरी|

मौके पर ही शिक्षक के शव के परखच्चे उड़ गए तथा मोटरसाइकिल की स्थिति को देखते हुए घटना की भयावहता का अनुमान लगाया जा सकता है| वहीं शिक्षक के परिजनों ने मुआवजे की मांग किया है| सूचना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुँचे भभुआ बीडीओ ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिया और आपदा के तहत सरकारी मुआवजा दिलाने को कहा।