गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अम्बानी अडाणी के भाजपा सरकार को केंद्र की सत्ता से बाहर करना देश की मांग बन गया है(धीरेन्द्र)

दरभंगा : 15 फरबरी को भाकपा माले द्वारा गाँधीमैदान में आहूत लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की व्यापक तैयारी गांव-पंचायतों और शहरों में चल रही है मधुबनी,समस्तीपुर,सहरसा,सुपौल,मधेपुरा और दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पार्टी कार्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जनवरी 2023, 11:16 PM IST (23 जनवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:53 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दरभंगा : 15 फरबरी को भाकपा माले द्वारा गाँधीमैदान में आहूत लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की व्यापक तैयारी गांव-पंचायतों और शहरों में चल रही है मधुबनी,समस्तीपुर,सहरसा,सुपौल,मधेपुरा और दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पार्टी कार्यालय,पंडासराय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि देश अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। संवैधानिक लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था संकट में है। असमानता की खाई अभूतपूर्व ढंग से बढ़ी है 21धनपतियों ने देश के 70 करोड़ जनता के बराबर सम्पत्ति इकट्ठा कर ली है। देश की आधी आबादी के हिस्से राष्ट्रीय सम्पत्ति का महज़ 3प्रतिशत रह गया है। अम्बानी अडाणी का कंपनी राज़ बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है,फलतः भारत गरीबों और बेरोजगारों का देश बन गया है।(अम्बानी अडाणी के भाजपा अम्बानी अडाणी के भाजपा)

सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बढ़ते जनाक्रोश को बरगलाने के लिये नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला बोला जा रहा है। नफरत और विभाजन की राजनीति हो रही है। भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली से भाजपा के खिलाफ निर्णायक मुहिम का शंखनाद होगा। भाजपा के खिलाफ व्यापक एकजुटता का केंद्र बिहार बने और इसका विस्तार पूरे हिंदी पट्टी में हो,कोलेकर व्यापक रणनीति माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन से बनेगा। महाधिवेशन के दरम्यान 18फरबरी को राजनीतिक कन्वेंशन होगा जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित क्या अन्य नेता भाग लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को भी न्योता दिया गया है। रैली ऐतिहासिक होगी और लाखों लोग भाग लेंगे। संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दरभंगा ज़िला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि जिला के 150 पंचायतों और 50 से ज्यादा शहरी निकायों के वार्डों में रैली की तैयारी चल रही है। दरभंगा ज़िला से रैली में रिकॉर्डतोड़ भागीदारी होगी और दलित-गरीबों को उजाड़ने को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता आर के सहनी,जिला परिषद सदस्या सुमिन्त्रा देवी आदि शामिल थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.