गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ

सासाराम शहर:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 जिले के सभी 60 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन शुरू हो गई। जहां परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में गणित एवं द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 फरवरी 2023, 10:25 PM IST (1 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:54 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम शहर:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 जिले के सभी 60 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन शुरू हो गई। जहां परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में गणित एवं द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दी तथा दोनों पालियों में कई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित भी पाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के एक घंटे पूर्व ही लगभग सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। जहां परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश-पत्र, पहचान पत्र एवं बाॅल पेन के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत दी गई। वहीं परीक्षा केन्द्र के बाहर नियमानुसार परीक्षार्थियों द्वारा लाए गए मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,बैग आदि को जमा करा लिया गया तथा परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू रही। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में गणित की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू हुई। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 से शुरू हुई तथा निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व तक बच्चों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा अवधि की समाप्ति के पश्चात हीं सभी परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी गई। साथ हीं परीक्षा अवधि के दौरान जिलाधिकार धर्मेंद्र कुमार, सदर एसडीओ मनोज कुमार, डीएसपी संतोष कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने दर्जनों परीक्षा केंद्र का मुआयना किया तथा एक परीक्षा केंद्र से दूसरे परीक्षा केंद्र का चक्कर लगाते रहे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2023 तक चलने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से कुल 52478 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। जिनके लिए कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र में जूता मोजा व घड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं है तथा परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर भी कई कदम उठाए गए हैं।