मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मझिआंव मुखिया की पहल पर ठोस व तरल पदार्थ प्रबंधन कार्य का शुभारंभ।

मीडिया दर्शन/अकोढी़गोला। डेहरी प्रखंड के मझिआंव पंचायत में लोहीया स्वच्छता मिशन के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्यक्रम टंडवा स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी रोहतास शेखर आंनद ने फीता काट कर क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 सितंबर 2023, 04:04 PM (8 सितंबर 2023) 628 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/अकोढी़गोला।
डेहरी प्रखंड के मझिआंव पंचायत में लोहीया स्वच्छता मिशन के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्यक्रम टंडवा स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी रोहतास शेखर आंनद ने फीता काट कर किया.वही कार्यक्रम का संचालन उदयकांत चौधरी एवं दिलकिशोर कुमार अंबुज ने किया. अब शहरों की तरह गांवो में भी कचड़ा का प्रबंधन किया जाएगा. गांव की गलियां साफ रहेगी. प्रतिदिन स्वच्छताकर्मी गांवों में घूम घूमकर कचड़ा का उठाव करेंगे. उक्त बातें डीडीसी शेखर आनंद ने लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि गांवों की गलियों व नालियों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. गांव व ग्रामीणों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. इसकी जानकारी पंचायत अधिकारी व प्रतिनिधि से लेकर इसका लाभ उठाइये. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने कहा कि सरकार गांवों की स्वच्छता पर विशेष बल दे रही है.

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया के लगाए नारे 

अब पंचायत के गांवों के नाली व गली की सफाई के लिए स्वच्छता ग्राहियो की नियुक्ति की गई है.गांव की गली व नाली की सफाई की जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसकी निगरानी के लिए प्रवेक्षक की नियुक्ति की गई है.घरों से सुखा व गिला कचड़ा का अलग अलग उठाव कर निर्धारित स्थान पर रखेंगे. वही मजाक पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि हर पंचायत की तरह अब मझिआंव पंचायत भी स्वच्छ नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि पहले से ही नेचर विलेज के टीम में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन गांव के हर गली से लेकर नाली की सफाई करते हैं. अब नियुक्त स्वच्छता कर्मी भी नेचर विलेज टीम के साथ सहयोग करेगी. वही डीडीसी रोहतास ने कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पंचायत स्तर से एक लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया. जिसमें दो कंप्यूटर दिए गए हैं. वहीं इसका उद्घाटन भी डीडीसी ने फीता काटकर किया है. वही अनिल कुमार ने सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया. इस मौके पर दरिहट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार गुड्डू ,मुखिया पप्पू सिंह, बिंदा चंद्रवंशी, ददन पासवान, मझिआंव पंचायत के सरपंच मुन्नीलाल साह के साथ-साथ सभी वार्ड सदस्य एवं स्वच्छता कर्मी मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!