सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जानकारी: विधि सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस पर करेंगे झंडोत्तोलन

  बेगूसराय: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कारगिल विजय सभा भवन में गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के आयोजनार्थ की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। डीएम श्री कुशवाहा ने गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के आयोजनार्थ की जा रही तैयारियों की समीक्षा के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 04:55 PM (20 जनवरी 2023) 767 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कारगिल विजय सभा भवन में गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के आयोजनार्थ की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। डीएम श्री कुशवाहा ने गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के आयोजनार्थ की जा रही तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम वर्ग 6-9 तक स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा हर गली मोहल्ले में देशप्रेम तथा स्वाधीनता संग्राम के महानायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने वाले नारों एवं गीतों के साथ निकाले जाने वाले प्रभातफेरी की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा प्रभातफेरी की सफल संपादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके उपरांत इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 16 सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की तथा नगर आयुक्त, नगर निगम, बेगूसराय एवं जिला नजारत उप समाहर्ता को ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

विधि सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस पर करेंगे झंडोत्तोलन

समीक्षा के क्रम में उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के मुख्य समारोह स्थल गांधी स्टेडियम में निर्धारित समय प्रातः 9बजे झंडोतोलन से संबंधित कार्यक्रम की समीक्षा की तथा मुख्य समारोह स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियों ससमय पूर्ण करने के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर डॉ. शमीम अहमद, माननीय विधि मंत्री, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, बेगूसराय द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में अधिकाधिक आम नागरिकों की सहभागिता एवं उपस्थिति के मद्देनजर उनके प्रवेश एवं निकासी के संबंध में निर्देश दिए गए। स्टेडियम के पूर्वी एवं उत्तरी द्वार से आम नागरिकों के प्रवेश की व्यवस्था होगी, जहां उत्तरी द्वार महिलाओं के प्रवेश हेतु जबकि पूर्वी द्वार पुरुषों के प्रवेश हेतु सुनिश्चित की गई। इस क्रम में आम नागरिकों के बैठने आदि तथा मुख्य समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इस अवसर पर परेड समारोह एवं विभिन्न विभागों/कार्यालयों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों से संबंधित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

जिला प्रशासन एवं आम नागरिक एकादश के बीच होगी खेलकूद प्रतियोगिता

इस क्रम में परेड समारोह में भाग लेने वाले सैप, बी.एम.पी-8, डीएपी, सीआईएसएफ, बिहार होम गार्ड, एनसीसी के विभिन्न कैडर एवं अग्निशमन दस्ता की तैयारियों के संबंध में पृच्छा की गई तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उत्पाद विभाग, पीएचईडी, बरौनी डेयरी, कृषि विभाग, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रम विभाग, नागरिक सुरक्षा, महिला हेल्पलाईन, जिला आपूर्ति शाखा, जिला परिवहन शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, जिला पंचायत शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, पशुपालन विभाग आदि द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों से संबंधित थीम एवं तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान परेड एवं झांकी प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन टीमों/विभागों को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा कार्य करने वालों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। समीक्षा के क्रम में महादलित टोलों में झंडोतोलन कार्यक्रम, दिनकर भवन में संध्या 5-7 बजे तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अप. 1 बजे गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं आम नागरिक एकादश के बीच खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इन अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, नगर आयुक्त मनोज कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुनंदा कुमारी सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!