मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Indian Railway ने रेल यात्रियों को दी खुशखबरी, अब इन आसान तरीकों से मिलेगी टिकट

इंडियन रेलवे की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब रेलवे सफर के दौरान अपने यात्रियों की हर छोटी जरूरत और परेशानी का बड़ी बारीकी से ध्यान रखती है। इस बार रेलवे देश के कुछ रेलवे स्टेशनों पर नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2023, 03:18 PM (18 फरवरी 2023) 593 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

इंडियन रेलवे की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब रेलवे सफर के दौरान अपने यात्रियों की हर छोटी जरूरत और परेशानी का बड़ी बारीकी से ध्यान रखती है। इस बार रेलवे देश के कुछ रेलवे स्टेशनों पर नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है।

बता दें, इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। इन मशीनों से उन्हें जल्दी टिकट मिल सकेगा, जिससे स्टेशनों पर लगने वाली टिकट की लाइन का झंझट भी खत्म हो जाएगा. जानिए रेलवे ने क्या प्लानिंग की है।

वहीं, दक्षिणी रेलवे मंडल (Southern Railway Divisions) ने कई रेलवे स्टेशनों पर 254 अतिरिक्त एटीवीएम (ATVM) लगाने का फैसला किया गया है. कुल 6 डिवीजनों में 254 एटीवीएम स्थापित किए जाएंगे. इसमें चेन्नई डिवीजन (96 ), तिरुचिरापल्ली डिवीजन (12) , मदुरै डिवीजन (46), तिरुवनंतपुरम डिवीजन (50), पलक्कड़ डिवीजन (38), सलेम डिवीजन (12) में एटीवीएम मशीनें लगाई जाएगी.

इस ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से हर रोज और आए दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है. इससे प्लेटफॉर्म टिकट और कम दूरी के यात्रा टिकट तुरंत निकाले जा सकते है. इसके लगने से रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) काउंटरों पर वर्क लोड कम होगा. साथ ही यात्रियों के टिकट वेटिंग टाइम (Vending Time) को कम करने और सफर को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) की यह खास पहल कामगार साबित होगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!