सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए हमारी बेहतर तैयारी: जिलाधिकारी

संक्रमण को ले जिलाधिकारी ने सासाराम सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए किया अपील मीडिया दर्शन/ सासाराम : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए रोहतास जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2022, 07:31 PM (30 जनवरी 2022) 836 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
  • संक्रमण को ले जिलाधिकारी ने सासाराम सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
  • जिलाधिकारी ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए किया अपील

मीडिया दर्शन/ सासाराम : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए रोहतास जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार को सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद ऑक्सीजन गैस प्लांट के साथ-साथ आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन वार्ड के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी लिया। साथ ही साथ संक्रमण को लेकर जिला स्वास्थ समिति के सभी अधिकारियों से मुलाकात कर सभी पुरी तैयारियों एवं चल रहे कार्यों की जानकारी लिया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट में वोल्टेज की समस्या से ऑक्सीजन उत्पादन हो रही समस्याओं की जानकारी लिया और उसे समस्या को  दुर करने की भी बात कही। साथ ही साथ अन्य कमी को दूर करने के लिए भी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। मौके पर रोहतास सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, डीपीएम अजय कुमार सिंह, एसडीडीओ डॉ केएन तिवारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्री भगवान सिंह, संजीव मधुकर के अलावा अन्य मौजूद रहे।

पिछली बार की अपेक्षा इस बार बेहतर

निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिस तरह से संक्रमण में तेजी देखी जा रही है वो चिंता का विषय है। खुशी की बात ये भी है कि संक्रमित मरीज जल्दी रिकवर हो रहें है और ज्यादातर होम आइसुलेटेड है। परंतु संकलित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति आई तो इस अवस्था में जो हालात पहले एवं दूसरे संक्रमण काल में देखा गया उसके अपेक्षा इस बार हम लोग काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो ऑक्सीजन गैस की कमी देखी गई वह इस काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि जिले में 1800 के आसपास गैस सिलेंडर मौजूद है। इसके अलावा तीनों अनुमंडल में ऑक्सीजन गैस प्लांट से भी ऑक्सीजन सप्लाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछली बार जो भी शिकायतें या समस्याएं सुनने और देखने को मिली हमारी पूरी कोशिश है कि इस बार-बार देखने और सुनने को नहीं मिलेगा उन्होंने कहां की जो भी तैयारियां है उसे और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है

लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नही

संक्रमण की संभावित तीसरी लहरी को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने लोगों से अपील किया कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर ज्यादा पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे यहां ओमिक्रोन का लक्षण नहीं है। ऐसे में आवश्यकता है हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि संक्रमण को देखते हुए जो भी गाइडलाइन है उसका पूरी तरह से पालन करें।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!