शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

जिले के मासिक बैठक में जिला पदाधिकारी ने किया सभी कार्यों की समीक्षा

मीडिया दर्शन/सासाराम| सासाराम समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा मासिक रूप से आयोजित होने वाली सोमवारीय बैठक में सभी विभागों के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मार्च 2022, 04:59 PM IST (7 मार्च 2022) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 01:38 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम| सासाराम समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा मासिक रूप से आयोजित होने वाली सोमवारीय बैठक में सभी विभागों के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में आसन्न स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र- एमएलसी निर्वाचन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया,
साथ ही स्थानीय प्राधिकार एमएलसी निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों की बैठक भी बुलाने का निर्देश दिया गया।

ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी महोदय, स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 07 रोहतास सह कैमूर विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी भी हैं| जिलाधिकारी महोदय द्वारा बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा की गई ।

निबंधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदत्त लक्ष्य का 103% निबंधन विभाग द्वारा प्राप्त कर लिया गया है तथा 128 करोड रुपए से अधिक की राशि का राजस्व सरकार के खाते में जमा कराया गया। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त उत्पाद को शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया को तेज करने जप्त वाहनों की नीलामी की गति को बढ़ाने एवं लगातार छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया गया| उसी प्रकार आपूर्ति विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की भी समीक्षा की गई ।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा यह जानकारी दी गई कि जीवन प्रमाणीकरण सर्टिफिकेट बनाए जाने में रोहतास ने 98% लक्ष्य को प्राप्त किया है। उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने युवा उद्यमियों को दिए जा रहे हैं ऋण की समीक्षा की तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को अपने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने महाप्रबंधक को यह भी निर्देश दिया कि इनोवेशन फंड के तहत जो लोन विभिन्न उत्पादों यथा फुटवेयर इत्यादि के लिए प्रदान किए गए हैं उनकी प्रगति की समीक्षा भी महाप्रबंधक द्वारा की जाए तथा जिलाधिकारी महोदय ने यह भी कहा कि वे स्वयं जिला उद्योग केंद्र जाकर उद्योग विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्रमअधीक्षक ने जानकारी दी कि 9.93 लाख ई- श्रम कार्ड बनाने के लक्ष्य के विरुद्ध 8.23 लाख की श्रम कार्ड बना दिए गए हैं तथा शेष कार्ड बनवाने के लिए प्रयास जारी है।

डीआरसीसी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता भत्ता प्रदान करने के कार्य में अपेक्षित तेजी लाई जाए।
सभी विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि लक्ष्य के अनुरूप अपनी- अपनी उपलब्धियों के साथ वे आगामी बैठक में विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।