मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

IAS Success Story: बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में क्रैक की UPSC परीक्षा, हासिल की 12वीं रैंक

IAS Success Story: सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए अभ्यर्थी दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। तैयारी करने के लिए कोचिंग का सहारा भी लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जो बिना कोचिंग के खुद के नोट्स तैयार करके परीक्षा में न केवल सफल होते हैं,

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जुलाई 2023, 07:53 AM (1 जुलाई 2023) 524 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

IAS Success Story: सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए अभ्यर्थी दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। तैयारी करने के लिए कोचिंग का सहारा भी लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जो बिना कोचिंग के खुद के नोट्स तैयार करके परीक्षा में न केवल सफल होते हैं, बल्कि अच्छी रैंक भी हासिल करते हैं। IAS सक्सेस स्टोरी कॉलम में हम आज ऐसी एक अभ्यर्थी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने देश नहीं बल्कि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा को क्रैक करने के लिए किसी शैक्षणिक संस्थान का सहारा नहीं लिया था। उन्होंने इंटरनेट की मदद से अपने नोट्स खुद तैयार किए थे और सफल हुईं। इस युवती का नाम है तेजस्वी राणा। कैसा था उनका सफर आइए जानते हैं।

Good News: बिहार बना आत्मनिर्भर, बिजली उत्पादन मामले में हासिल की बड़ी सफलता!

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली तेजस्वी राणा बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थीं। स्कूली एजुकेशन पूरी करने के बाद उन्होंने जेईई की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में बेहतर अंक आने के बाद उन्हें आईआईटी कानपुर में एडमिशन मिला। इसके बाद, उन्होंने यहां से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।

तेजस्वी ने इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली थी, बल्कि ऑनलाइन मौजूद कंटेट से पढ़ाई करने लगी। इस दौरान उन्होंने खुद नोट्स तैयार किए। वे एक रूटीक और सटीक रणनीति बनाकर पढ़ाई करने लगी। उनकी तैयारी कहां तक पहुंची है, इसकी जांच करने के लिए वे मॉक टेस्ट देती रहीं।

बिहार में 54 साल के दिव्यांग दूल्हे ने विधवा दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, जानिए पूरा मामला

हालांकि, एक बार असफल होने के बाद तेजस्वी ने अपनी कमियों पर काम किया। अपनी कमजोरी को पहचाना। वे कहां, गलत थीं। उनकी तैयारियों में कहां कौन सी खामी रह गई थी। इस पर काम करते हुए ऑनलाइन गाइंडेंस भी लेती रहीं। पूरी तैयारी के साथ एग्जाम में फिर शामिल हुईं। इस बार उन्होंने एग्जाम क्रैक कर लिया था। परीक्षा के तीनों चरण में सफल हुई थीं और एग्जाम में 12वीं रैंक हासिल की थी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!