गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पति ने जबरदस्ती छुड़वाई कोचिंग, फिर पत्नी ने कहा – ‘मैं ज्योति नहीं बनूंगी, बेवफा ना समझो…’

पटना डेस्क: SDM ज्योति मौर्या मामले का असर अब बिहार के बक्सर में भी देखने को मिला है. एक पति ने यहां अपनी पत्नी की कोचिंग सिर्फ इस डर से छुड़वा दी कि कहीं वो भी उसे उसी तरह न छोड़ दे जैसे ज्योति मौर्या ने SDM बनते ही अपने पति को छोड़ दिया ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जुलाई 2023, 11:07 AM IST (6 जुलाई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: SDM ज्योति मौर्या मामले का असर अब बिहार के बक्सर में भी देखने को मिला है. एक पति ने यहां अपनी पत्नी की कोचिंग सिर्फ इस डर से छुड़वा दी कि कहीं वो भी उसे उसी तरह न छोड़ दे जैसे ज्योति मौर्या ने SDM बनते ही अपने पति को छोड़ दिया है.

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

दरअसल, ये मामला मुरार थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली खुशबू ने अपने पति के विरुद्ध पुलिस में आवेदन दिया है. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी कोचिंग सिर्फ इसलिए छुड़वा दी कि कहीं वो ज्योति मौर्या की तरह न बन जाए. यानि वो अफसर बनने के बाद कहीं उसे छोड़ न दे. पत्नी ने पुलिस से निवेदन किया कि वे उसके पति को समझाएं।

वहीं, खुशबू ने कहा, ”साहब मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी. मैं बेवफा नहीं हूं. मेरे पति को समझाओ कि मेरी कोचिंग न छुड़वाएं.” दरअसल, खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं. इसके लिए वो एक इंस्टिट्यूट से कोचिंग ले रही थीं. लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्या की बेवफाई वाला वीडियो वायरल हुआ तो उसके पति पिंटू ने वापस उसे घर बुला लिया.

बता दें, पिंटू ने उसे कोचिंग के लिए रुपये तक देने से इनकार कर दिया. जिसके चलते पत्नी को थाने आना पड़ा. खुशबू ने कहा कि उसने अपने पति को समझाने की बहुत कोशिश की. लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है. जब वो पति को मना-मना कर थक गई तो उसने पुलिस की मदद लेने की सोची. मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह की शादी साल 2010 में खुशबू के साथ हुई थी. खुशबू पढ़ने में अच्छी थी और बीपीएससी की तैयारी कर अफसर बनना चाहती थी. इसलिए पिंटू ने उसे कोचिंग के लिए प्रयागराज भेज दिया. लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्या मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पिंटू पर भी इसका असर पड़ा.

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

हालांकि, उसे लगने लगा कि कहीं खुशबू भी ज्योति की तरह न बन जाए. यानि जैसे ज्योति ने अपने पति को उस समय छोड़ दिया जब वो SDM बन गई. वैसे ही खुशबू भी कहीं अफसर बनते ही पिंटू को न छोड़ दे।