शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सैकड़ो बीघा गेंहू की फसल जल कर राख ,झुलसने से एक महिला की मौत

 नोखा। नोखा थाना के अंतर्गत  पड़वा , परसिया गांव के खेत मे अगलगी में दो हजार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गए। इस अगलगि मे  परसिया गांव की हीरालाल साह की 60 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी की झुलसने के दौरान  इलाज के क्रम में  मौत हो गई।(सैकड़

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 अप्रैल 2022, 12:33 AM IST (6 अप्रैल 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:13 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 नोखा। नोखा थाना के अंतर्गत  पड़वा , परसिया गांव के खेत मे अगलगी में दो हजार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गए। इस अगलगि मे  परसिया गांव की हीरालाल साह की 60 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी की झुलसने के दौरान  इलाज के क्रम में  मौत हो गई।(सैकड़ो बीघा गेंहू की) इस दौरान इनकी गाय भी जल कर मर गई। इसके अलावा महिला का 3 बीघा खड़ी फसल भी जल कर राख हो गई। वही इस अगलगी में मुंशी सिह यादव की पत्नी लीलावती देवी जल कर जख्मी हो गई जिनका इलाज नोखा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में पड़वा गांव में कहीं से  चिंगारी उड़ी, कुछ लोगों का कहना है कि किसी के बीड़ी पीने कर फेंक देने के बाद या चिंगारी उठी। जिससे कि इस अगलगी में लगभग दो हजार बीघे  की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
Read Also: महाकवि विद्यापति की कर्मस्थली अस्तित्व मिटने के कगार पथ, कहां गए द्धारक
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी को छतिग्रस्त
आक्रोशित ग्रामीणों ने वराव दिनारा पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगी घटना 11 बजे हुई। इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए लगभग 2 घंटे बाद पहुची । आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी को ग्रामीणों ने पलट कर छतिग्रस्त कर दिया। बड़हरी ओपी के पुलिस गाड़ी को उलट दिया। पुलिस गाड़ी  लगे वारलेश को भी तोड़ दिया। मौके पर आग बुझाने के लिए पांच छोटी दमकल और एक बड़ी दमकल पहुंची। लेकिन वह भी  असहाय नजर आए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों को BDO रामजी पासवान, नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, धर्मपुरा ओपी अध्यक्ष ददन राम,  जिला परिषद सदस्य मेलु  मिश्र , बीडीसी  ब्रिज बिहारी पांडे, वीरेंद्र सिंह  ने समझा-बुझाकर के मामले को शांत कराया। (सैकड़ो बीघा गेंहू की)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.
पानी नहीं रहना भी दमकल की समस्या बनी
सरकार ने जल संचय के लिए जल जीवन हरियाली लागू की है। लेकिन सरकारी अधिकारियों की मनमानी के कारण या धरातल पर नहीं उतर सका। जिसके कारण को पोखरे , आहार सूख गए। अगलगी के बाद दमकल को पानी  की जरूरत थी पानी ना मिलने से दूर से पानी लाया गया। जिसके कारण आग और बेकाबू होती चली गई। आगलगी में पड़वा गांव वैधनाथ सिंह आशुतोष सिंह, उमाशंकर सिह , भरत सिह, अरुण सिह, गोपाल शम्भू कुमार, राजू सिह,  श्री किशुन सिंह, त्रिलोकी सहित दर्जनों किसानों की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।