शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Holi Special: एसी बसों से घर लौटिए बिहार, किराए में भारी सब्सिडी का तोहफा

पटना: होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए इस बार सफर और भी आसान और किफायती हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए अंतर्राज्यीय एसी बसों का विशेष परि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 फरवरी 2026, 07:08 PM IST (24 फरवरी 2026) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 09:53 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए इस बार सफर और भी आसान और किफायती हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए अंतर्राज्यीय एसी बसों का विशेष परिचालन शुरू किया है। दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल 118 एसी बसें चलाई जा रही हैं, जिससे लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

निगम के अनुसार, बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 बसें और हरियाणा के लिए 51 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियां उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि सरकार यात्रियों को आकर्षित करने के लिए टिकट दरों पर भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किराया काफी कम हो गया है।

दरभंगा से दिल्ली के लिए एसी सीटर का किराया 1,190 रुपये है, जबकि वास्तविक किराया 1,842 रुपये है। इसी तरह एसी स्लीपर का किराया 1,796 रुपये रखा गया है, जिस पर 958 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया 1,254 रुपये और एसी स्लीपर का 1,893 रुपये है। गया, मुजफ्फरपुर, सिवान, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर और किशनगंज से भी दिल्ली के लिए रियायती दरों पर बसें उपलब्ध हैं।

हरियाणा रूट पर भी कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ा गया है। पूर्णिया-गुरुग्राम के लिए एसी सीटर 1,400 रुपये और स्लीपर 2,112 रुपये है। पटना-गुरुग्राम का किराया 1,093 रुपये (सीटर) और 1,649 रुपये (स्लीपर) तय किया गया है। गया-अंबाला, मधुबनी-अंबाला और अररिया-गुरुग्राम जैसे रूटों पर भी विशेष बस सेवा शुरू की गई है।

पटना से बसें गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे रवाना होंगी, जबकि गया और मुजफ्फरपुर से भी तय समय पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली से वापसी बसें दोपहर 1:00 से 2:20 बजे के बीच चलेंगी।

यात्री बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन और ऑन-स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल भुगतान सुविधाएं दी गई हैं। त्योहारों के इस सीजन में रेलवे और हवाई सेवाओं के साथ-साथ एसी बसों का यह विकल्प यात्रियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।

राबड़ी आवास : 10 सर्कुलर रोड पर ‘सियासी ब्रेक’: आवंटन हुआ, लेकिन बेदखली क्यों नहीं?

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN