गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

तेज रफ्तार बाइक ने एक दर्जन महिलाओं को रौंदा, दो की मौत 10 का इलाज जारी

कैमूर| कैमूर जिला में तेज रफ्तार की कहर जारी है| ताजा मामला आज सुबह का है जहाँ मसूर काटने जा रही एक दर्जन महिलाओं को एक तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा दिया| दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस महिला घायल हो गईं| घायल महिलाओं का चांद पीएचस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मार्च 2022, 11:49 AM IST (27 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:33 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर| कैमूर जिला में तेज रफ्तार की कहर जारी है| ताजा मामला आज सुबह का है जहाँ मसूर काटने जा रही एक दर्जन महिलाओं को एक तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा दिया| दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस महिला घायल हो गईं| घायल महिलाओं का चांद पीएचसी में इलाज चल रहा है| स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया| मामला चाँद थाना क्षेत्र टकटहिया शहिद बाबा के पास की है|

बताया जाता है कि आज सुबह झुंड में महिलाएं मसूर काटने के लिए उत्तर प्रदेश के नीबी गाँव जा रही थीं कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अपाची बाइक ने महिलाओं को रौंदते हुए आगे जाकर पलट गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और सभी घायलों को चाँद पीएचसी में इलाज के लिये लाया जहाँ पर एक महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया एंव दो महिलाओं को गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया जहाँ आने पर चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया एंव एक को बेहतर इलाज के लिए बनारस हायर सेंटर रेफर कर दिया| मृतक महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गाँव निवासी चिरकुट राम की 54 वर्षीय पत्नी भागीरथी देवी बताई गई है एंव दूसरी महिला चांद थाना क्षेत्र के इचाँव गाँव निवासी राजेश राम की 35वर्षीय पत्नी सोनी देवी बताई जा रही है|

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है| मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया हैऔर गिरफ्तार दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है| वहीं परिजनों ने मुआवजे की मांग किया है।