गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

ओडीएफ प्लस एवं अवशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित  

तेघड़ा : बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे की अध्यक्षता में ओडीएफ प्लस एवं अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षात्मक बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के चिन्हित 4 पंचायत गौरा एक एवं गौरा दो, न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अगस्त 2022, 07:56 PM IST (17 अगस्त 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तेघड़ा : बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे की अध्यक्षता में ओडीएफ प्लस एवं अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षात्मक बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के चिन्हित 4 पंचायत गौरा एक एवं गौरा दो, निपनियां मधुरापुर एवं रात गांव में अपशिष्ट प्रबंधन  के कार्यों को कार्य रूप देने के लिए बैठक में। चिन्हित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कर्मियों की बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए किए गए अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों को कई दिशा निर्देश दिए।(अवशिष्ट प्रबंधन को लेकर अवशिष्ट प्रबंधन को लेकर)

औरंगाबाद : सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय छत की रेलिंग ढही, 17 बच्चे लहूलुहान,चार की हालत गम्भीर गया रेफर

उन्होंने कहा कि ओडीएफ प्लस के तहत घर घर भ्रमण कर कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित की जाएगी। कचरा डंपिंग के लिए अस्थल भी चयन किए जा रहे हैं  ।उन्होंने बताया कि 16 से 22 अगस्त तक ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए लोगों को प्रेरित करना। इसके लिए दीवार लेखन, विद्यालय आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाना .23 से 29 अगस्त के बीच सामुदायिक स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले को पुरस्कृत करने का भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए चिन्हित पंचायतों के हार वाडों में ठेला गाड़ी की व्यवस्था की जा रही है। कचरा संग्रह करने के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पंचायत स्तर पर ई रिक्शा की खरीदारी की तैयारी चल रही है। वार्ड स्तर पर संग्रह केंद्र बनाई जा रही है प्रत्येक पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षक कार्यरत हैं।विधि व्यवस्था को देखने के लिए प्रखंड स्तर पर वार रूम संचालित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि चिन्हित चारों पंचायतों में प्रत्येक घर को 2 – 2 डस्टबिन दिए जा रहे हैं बैठक में प्रखंड समन्वयक विलेन्दु कुमार कार्यपालक सहायक सुनील कुमार,  रामप्रवेश ठाकुर ,रात गांव पंचायत की मुखिया आरती देवी, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, गौरा 2 के मुखिया पंकज पासवान, निपनियां मघुरापुर के मुखिया चंद्र भूषण सिंह ,के अलावे पंचायत सचिव एवं अन्य लोग शामिल हुए।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.